CM नीतीश से नाराज हुए BJP विधायक, पूछ डाला ये बड़ा सवाल
CM नीतीश से नाराज हुए BJP विधायक, पूछ डाला ये बड़ा सवाल
Share:

पटना: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के 24 घंटे बाद सरकार को लेकर पार्टी के ही विधायक में नाराजगी देखने को मिली है। भाजपा MLA विनय बिहारी ने सीएम नीतीश कुमार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नालंदा जिले में ज्यादातर बड़ी परियोजनाएं दिए जाने तथा फिल्म सिटी, क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की है। MLA विनय ने कहा कि इस सिलसिले में मुख्यमंत्री एवं दोनों उपमुख्यमंत्री सहित विभागीय मंत्रियों को जवाब देना चाहिए।

भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि नालंदा के राजगीर में फिल्म सिटी एवं क्रिकेट स्टेडियम बनाने का काम 2014 में आरम्भ हुआ था, किन्तु 8 वर्ष पश्चात् भी काम पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि मैं इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण की प्रगति से प्रसन्न नहीं हूं। काम बहुत धीमा चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि 2014 में दोनों का निर्माण करने का फैसला लिया गया था, किन्तु नीतीश कुमार एवं कला एवं संस्कृति मंत्री से सवाल करना उचित होगा कि परियोजना को पूरा करने में देरी क्यों हुई? विनय बिहारी ने क्षेत्रवाद का भी इल्जाम लगाया तथा कहा- प्रदेश सरकार की सभी बड़ी परियोजनाओं का निर्माण नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में किया जा रहा है। उन्होंने कहा- जब मैं कला एवं संस्कृति मंत्री था, मैं चाहता था कि पटना में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाए, मगर वह प्रोजेक्ट राजगीर पहुंच गई। आगे उन्होंने कहा कि इसी प्रकार मैं चाहता था कि वाल्मीकि नगर में अलग शहर का निर्माण किया जाए किन्तु फिर से उस परियोजना को राजगीर ले जाया गया। विनय बिहारी ने कहा- केवल सीएम नीतीश कुमार, कला एवं संस्कृति मंत्री और बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम ही बता सकते हैं कि सभी परियोजनाओं को राजगीर क्यों ले जाया जा रहा है?

विधानसभा चुनाव से पहले तेलंगाना कांग्रेस में फूट के आसार, पार्टी छोड़ सकते हैं विधायक

'स्मृति ईरानी या उनकी बेटी के नाम पर गोवा में कोई बार नहीं..', कांग्रेस के तमाम आरोप निकले 'झूठे'

यातायात सुगम बनाने के लिए शुरू की जाएगी "रोप-वे”

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -