खाई में जा गिरी BJP नेता की कार, हालत गंभीर
खाई में जा गिरी BJP नेता की कार, हालत गंभीर
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में भारतीय जनता पार्टी MLA की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में MLA जयकुमार गोरे (Jaikumar Gore) सहित चार लोग घायल हुए हैं। विधायक को रिब फ्रैक्चर (पसली) हुआ है तथा उनके साथ उपस्थित 2 व्यक्तियों को गंभीर चोट आई है। एक और व्यक्ति को हल्की चोट आई है। 

दुर्घटना शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे हुई। जब संतुलन खोने के पश्चात् उनकी SUV खाई में जा गिरी। चोटिल विधायक का पुणे के रूबी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। दुर्घटना में जो गंभीर घायल हुए हैं उन्हें बारामती रेफर किया गया है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी MLA जयकुमार गोरे चार व्यक्तियों के साथ SUV से दहिवाडी गांव जा रहे थे। पुणे-पंडरपुर रोड पर फलटन कस्बे से गुजरने के चलते श्मशान घाट के पास अचानक से उनकी कार असंतुलित होकर खाई में जा गिरी थी।

दुर्घटना में MLA सहित चार लोग घायल हुए। उनकी पसली में फ्रेक्चर हुआ। वहीं, उनके दो साथियों को गंभीर चोट आई है। एक को हल्की चोट आई हैं। सभी का अलग-अलग चिकित्सालयों में उपचार जारी है। वही अचानक हुई इस घटना से हड़कंप का माहौल बन गया है। प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, भाजपा विधायक पुणे से अपने गांव दहीवाड़ी जा रहे थे। बता दे कि भाजपा नेता जयकुमार गोरे सतारा जिले की मण विधानसभा सीट से 3 बार के विधायक हैं। फिलहाल चोटिल व्यक्तियों का उपचार जारी है। 

चीन के बाद भारत में कोरोना का कहर, 24 घंटे में सामने आए इतने मामले

चिमनी हादसे में खतरें में पड़ी कइयों की जान, 6 की हुई मौत

4 साथियों सहित गिरफ्तार हुआ बिहार शराब कांड का मास्टरमाइंड होम्योपैथी कंपाउंडर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -