यूपी में पंचायत को लेकर घमासान, भाजपा नेता ने अखिलेश पर दागे सवाल
यूपी में पंचायत को लेकर घमासान, भाजपा नेता ने अखिलेश पर दागे सवाल
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा नेता ने सपा एक राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से सवाल पूछा कि उनके कार्यकाल में पंचायतों पर प्रशासक नियुक्त करने की क्या वजह थी?

इस मामले में भाजपा प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य और पंचायत चुनाव के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव से सवाल किया कि, 'आपके समय में पंचायतों पर प्रशासक क्‍यों नियुक्‍त हुए थे, क्‍यों आपने अपने को अक्षम माना था, याद आ जाए तो सार्वजनिक कर दें।' ' दरअसल, अखिलेश यादव ने रविवार को ग्राम पंचायतें भंग करने पर सवाल खड़े किए थे।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने बगैर नए चुनाव कराये 'ग्राम पंचायतें' भंग कर दी हैं। बड़े-बड़े चुनाव तो हो रहे हैं, किन्तु लोकतंत्र में जन प्रतिनिधित्व की सबसे छोटी इकाई के चुनावों के लिए सरकार अपने को अक्षम बता रही है, ऐसी सरकार उत्तर प्रदेश क्या चलाएगी। भाजपा लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट न करे।' 

रजनीकांत ने लिया बड़ा फैसला, नहीं होंगे राजनीति में शामिल

अर्जेंटीना में 7,216 नए कोरोना केस आए सामने

राजस्थान: विधानसभा उपचुनाव की तैयारी, कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -