ताइवान का राष्ट्रीय दिवस आज, भाजपा नेता ने चीनी दूतावास पर लगाए ये पोस्टर
ताइवान का राष्ट्रीय दिवस आज, भाजपा नेता ने चीनी दूतावास पर लगाए ये पोस्टर
Share:

नई दिल्ली: ताइवान के राष्ट्रीय दिवस पर दिल्ली भाजपा के नेता ने देर रात चीनी दूतावास के बाहर एक पोस्टर लगाया, जिसमें ताइवान को राष्ट्रीय दिवस की बधाई दी गई है। इस पोस्टर में ताइवान का नक्शा बना हुआ है और उसमें लिखा है ताइवान हैप्पी नेशनल डे 10 अक्टूबर। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा द्वारा ये पोस्टर लगाया गया है।

तजिंदर बग्गा ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट भी किया है। बग्गा के ट्वीट करने के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा और अन्य नेताओं ने भी इसे शेयर किया है। बता दें कि 10 अक्टबूर को ताइवान का राष्ट्रीय दिवस होता है। चीन ताइवान को अपना अभिन्न हिस्सा मानता है। ऐसे में इस तरह के पोस्टर उनका गुस्सा होना लाजमी है। चीन जो कुछ भी कहे, किन्तु ताइवान अपना राष्ट्रीय दिवस मनाने की तैयारियों में लगा हुआ है। यहां पर जश्न की तैयारी की जा रही है। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन के प्रवक्ता ने एक ट्वीट किया है जिसमें  आग्रह किया गया है कि आइए, 10 अक्टूबर के दिन ताइवान का राष्ट्रीय दिवस सब एक साथ मनाते हैं।

चीनी दूतावास की तरफ से एक पत्र लिखा गया है। जिसमें कहा गया है कि ताइवान के तथाकथित राष्ट्रीय दिवस के संबंध में हम भारत के अपने मीडिया मित्रों को ये याद दिलाना चाहते हैं कि दुनिया में चीन सिर्फ एक ही देश है। यहां पर पीपुल्स रिपल्बिक ऑफ चाइना (PLC) की वैध सरकार है। जो पूरे चीन देश का प्रतिनिधित्व करती है और ताइवान चीन का एक अभिन्न हिस्सा है।

आज पंचतत्व में विलीन होंगे पासवान, पटना में होगा अंतिम संस्कार

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच घनिष्ट संघर्ष अब लेने वाला है विराम

पीएम जैसी कड़ी सुरक्षा के साथ रहेंगे सीएम योगी, इस कारण से किए जा रहे है कई बदलाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -