BJP मंत्री का कॉन्ट्रोवर्सियल स्टेटमेंट : प्रियंका को पुरानी फाइल की तरह इस्तेमाल कर रही कांग्रेस
BJP मंत्री का कॉन्ट्रोवर्सियल स्टेटमेंट : प्रियंका को पुरानी फाइल की तरह इस्तेमाल कर रही कांग्रेस
Share:

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रियंका गांधी को कांग्रेस द्वारा अपने प्रचार प्रसार के लिए उपयोग करने और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा पहल करने को लेकर स्टार प्रचारक विनय कटियार ने विवादित बयान दिया था लेकिन अब पूर्व सांसद व गाजीपुर की सैदपुर सीट से विधानसभा के उम्मीदवार विद्यासागर सोनकर ने कहा कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस किसी पुरानी फाईल की तरह अपना रही है।

जब इस फाईल का काम हो तो इसे साफ करके उपयोग में लाया जाता है मगर इसके बाद फिर वह कार्यालय में अपने निर्धारित स्थान पर चली जाती है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व गाजीपुर की सैदपुर सीट से सांसद सोनकर ने पत्रकारों से कहा कि चुनाव का समय आने पर कांग्रेस प्रियंका गांधी को साफ कर बाहर निकालती है। मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के बीच हुए गठबंधन को लेकर सोनकर द्वारा कहा गया कि राहुल गांधी व सीएम अखिलेश यादव की आपस में बनती नहीं है लेकिन इसके बाद भी दोनों एक साथ हैं।

कांग्रेस आज एक बहुत ही कमजोर पार्टी के साथ आकर सिमट गई है। उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती को लेकर कहा कि अब तो मायावती के बोल तक उल्टे नज़र आ रहे हैं गुंडे चढ़ गए हाथी पर और गोली मारेंगे छाती पर। प्रियंका गांधी को लेकर विनय कटियार ने कहा था कि भाजपा में प्रियंका गांधी से सुंदर महिला हैं प्रियंका सुंदर हैं मगर प्रियंका इतनी खूबसूरत नहीं हैं।

सीटों पर बनी फिर से सहमति, समाजवादी ने कांग्रेस को दी 10 में से 7 सीट

Road show के लिए निकले राहुल और सीएम अखिलेश

आगरा में शुरू हुआ राहुल अखिलेश का रोड़ शो

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -