भाजपा नेत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा वामदलों को चुड़ैल
भाजपा नेत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा वामदलों को चुड़ैल
Share:

नई दिल्ली : केरल और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने वाम दलों को निशाने पर लिया। इस दौरान भारतीय विकास गाथा की परी कथा की चुड़ैल के तौर पर वामदलों को देखा गया। इस मामले में भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकास गाथा में भी चुड़ैल होती हैं।

दरअसल बचपन में हम परीकथाओं में चुडै़ल और पिशाच का चरित्र भी देखा करते थे। इस तरह से विकास की गाथा में चुड़ैल होती हैं। उन्होंने कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सदस्यों की ओर से इसका विरोध किया गया। मीनाक्षी लेखी ने चुड़ैल की मिसाल को लेकर कहा कि केरल में कथिततौर पर वाम कैडरों द्वारा हत्या किए जाने और राज्य के शिक्षण संस्थानों में उत्पीड़न के उदाहरण सामने आए। सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और वाम सदस्यों के विरोध के बीच उनका कहना था कि वाम कैडर्स ने तालिबानों की ही तरह हत्याऐं कीं।

उल्लेखनीय है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के विवाद में वाम दल केंद्र और भारतीय जनता पार्टी को प्रमुखतौर पर सामने रखकर अपना विरोध कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अस्थिर वैश्विक और आर्थिक परिदृश्य के बाद भी देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला रही है। इससे विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना दिया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -