भाजपा नेता सीपी सिंह का आपत्तिजनक बयान, राहुल को बताया नकली गाँधी
भाजपा नेता सीपी सिंह का आपत्तिजनक बयान, राहुल को बताया नकली गाँधी
Share:

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री सीपी सिंह ने बुधवार को बेहद आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 'नकली गांधी' हैं। उनके इस इल्जाम पर नया विवाद खड़ा हो गया है। विशेष बात यह है कि उन्होंने यह बात विधानसभा में चल रही कार्यवाही के दौरान कही है।

झारखंड विधानसभा में कांग्रेस MLA इरफान अंसारी ने जब सरायकेला खरसांवा में गत वर्ष भीड़ द्वारा तबरेज अंसारी की हत्या जाने के मामले में स्पष्ट तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया तो भाजपा के विधायकों ने इसका जबरदस्त विरोध किया। इसी प्रतिवाद के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सीपी सिंह ने यहां तक आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि राहुल गांधी 'नकली गांधी' हैं।

सीपी सिंह के इस बयान पर जब राज्य के नवनियुक्त सीएम हेमंत सोरेन ने यह कह कर स्पष्टीकरण मांगा कि क्या वह राहुल गांधी के माता-पिता पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो सिंह ने सदन में अपनी बात दोहरायी और कहा कि वह तथ्यों के आधार पर ही अपनी बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि, "राहुल गांधी 'नकली गांधी' हैं वह असली गांधी नहीं हैं।"

बच्चों के लिए वायु प्रदूषण जानलेवा, इस खतरनाक बीमारी के होने का खतरा

ईरानी हमले पर ब्रिटेन नाराज, बैलिस्टिक मिसाइलों के उपयोग पर कही ये बात

डोनाल्ड ट्रंप ने जनरल कासिम को बोला "राक्षस, कीमती अंगूठी देख उड़ा दिए परखच्चे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -