बिहार में भाजपा को बहुमत, आधी सीटों पर जमाया कब्जा
बिहार में भाजपा को बहुमत, आधी सीटों पर जमाया कब्जा
Share:

पटना : आखिरकार बिहार विधान परिषद के लिए हुए निर्वाचन की मतगणना की गई जिसमें आश्चर्यजनक तौर पर जनता परिवार गठबंधन की हवा निकल गई हैं जनता परिवार के सारे दावे खोखले साबित हुए और जनता ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को नकार दिया। इस दौरान विधान परिषद की 24 सीटो पर हुए चुनाव में हाल ही में बारह सीटों पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई। इस दौरान भाजपा को 12, जदयू को 5, राजद को 3, कांग्रेस को 1 और एलजेपी को 1 सीट मिली है।

भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को भी 1 सीट प्राप्त हुई। चुनावी ऊंट भाजपा की करवट बैठता हुआ नज़र आ रहा है। सारे दावे और नेताओं की वाणि को उस समय विराम लग गया जब बिहार विधान परिषद के निर्वाचन की मतगणना प्रारंभ हुई इस मतगणना में भाजपा अपने समर्थित दलों के साथ बहुमत की ओर आगे बढ़ते जा रही है। इस तरह से भाजपा की मुट्ठी में एक और राज्य समाते हुए नज़र आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार छपरा से भाजपा के सच्चिदानंद राय द्वारा अपनी पार्टी को जीत दिलवाई गई। तो गोपालगंज से भाजपा के सुनील सिंह भी निर्वाचन जीत गए।

यही नहीं सासाराम द्वारा भाजपा के संतोष सिंह ने भी जीत हासिल की। यही नहीं भाजपा की झोली में मधुबनी की सीट भी गई यहां सुमन महासेठ ने विजय का स्वाद चखा। समस्तीपुर से हरी नारायण ने भाजपा को जीत दिलवाई। बेगूसराय द्वारा भाजपा के रजनीश भी जीत गए। इस दौरान मोतीहारी से भाजपा के बबलू गुप्ता ने जीत दर्ज की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -