34 साल बाद राजयसभा में भाजपा का शतक, उच्च सदन में BJP के 100 सांसद हुए
34 साल बाद राजयसभा में भाजपा का शतक, उच्च सदन में BJP के 100 सांसद हुए
Share:

नई दिल्ली: संसद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ताकत में जबरदस्त इजाफा हुआ है, जबकि कांग्रेस की ताकत घट गई है। संसद के उच्च सदन में पहली बार भाजपा ने 100 का आंकड़ा छुआ है। 1990 के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली भाजपा पहली पार्टी बन गई है। भाजपा ने गुरुवार को हुए चुनाव में असम, त्रिपुरा और नागालैंड में एक-एक सीट जीतने के बाद राज्यसभा में 100 सदस्य होने की उपलब्धि हासिल की है।

हालांकि, छह राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों के लिए हाल ही में हुए द्विवार्षिक चुनावों में भगवा दल को पंजाब में एक सीट गंवानी पड़ी थी। हालांकि, तीन पूर्वोत्तर राज्यों और हिमाचल प्रदेश से पार्टी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की, जहां सभी पांच निवर्तमान सदस्य विपक्षी दलों से थे। पंजाब में, आम आदमी पार्टी (AAP) ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। राज्यसभा की वेबसाइट पर अभी तक नई टैली जारी नहीं की गई है। 

हालांकि, यदि हालिया चुनावों के दौरान भाजपा को मिली सीटों को जोड़ दिया जाए तो राज्यसभाः में सदस्यों की तादाद 100 पहुंच जाएगी। भाजपा के IT सेल चीफ अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'भाजपा और उसके सहयोगियों ने असम से राज्यसभा की दोनों सीटें जीतीं। उत्तर पूर्व की अन्य दो सीटें, त्रिपुरा और नागालैंड पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की हैं। इस तक यहां परिणाम 4/4 हैं। राज्यसभा में अब भाजपा के 100 सदस्य हैं। 1988 के बाद कोई पार्टी यहां नहीं पहुंची।'

हरीश रावत ने दी BJP को धमकी, कहा- 'सिफारिश रद्द नहीं की तो उपवास पर बैठूंगा'

खतरे में आई कई अफसरों की कुर्सी, अखिलेश के संपर्क में आए अधिकारीयों की होगी छुट्टी!

CM योगी का एक और बड़ा ऐलान, महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाया ये कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -