'हमारा समर्थन करो और..', भाजपा पार्षद को AAP का ऑफर, ACB में शिकायत करेगी पार्टी
'हमारा समर्थन करो और..', भाजपा पार्षद को AAP का ऑफर, ACB में शिकायत करेगी पार्टी
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) में पराजित हो चुकी भाजपा की एक महिला पार्षद ने महापौर चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) पर समर्थन के बदले में आकर्षक ऑफर देने का संगीन इल्जाम लगाया है। AAP ने इस बार MCD चुनाव में 134 सीटें जीतकर नगर निगम में भाजपा के 15 वर्षों के शासन को खत्म कर दिया है। नगर निगम के 250 वार्ड में हुए चुनाव में भाजपा को 104 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को महज नौ सीटें मिली हैं।

भाजपा पार्षद डॉ. मोनिका पंत का कहना है कि शिखा गर्ग नामक एक महिला ने उन्हें कॉल किया था, जिसने उन्हें मेयर चुनाव के दौरान 'AAP' को समर्थन देने के बदले लुभावने ऑफर दिए थे। मोनिका पंत आनंद विहार के वॉर्ड क्रमांक 206 से पार्षद होने के साथ ही दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री भी हैं। मोनिका पंत ने बताया है कि अरविन्द केजरीवाल की एक एजेंट शिखा गर्ग ने मेरे पास फोन किया कि मैं आपसे मिलकर कुछ बात करना चाहती हूं। जब मैंने उनसे फोन पर ही बात करने के लिए कहा, तो उन्होंने मिलकर ही बात करने का दबाव डाला। उन्होंने मेरे घर आकर महापौर चुनाव में सपोर्ट करने के बदले मुझे पद के साथ कई तरह के प्रलोभन देना शुरू कर दिया।   

भाजपा पार्षद के इन आरोपों के बाद भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज AAP का एक नया मॉडल सामने आया है, जिसका नाम है प्रलोभन फॉर पार्षद मॉडल। वहीं दिल्ली भाजपा के एक बड़े नेता हरीश खुराना ने कहा कि केजरीवाल की एजेंट शिखा गर्ग भाजपा की पार्षद को लालच दे रही हैं, जिसका सबूत अब सबके सामने आ चुका है। हम इस संबंध में शाम 4 बजे एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं।  

हिमाचल: मुख्यमंत्री बनने के लिए लड़ रहे कांग्रेस नेता, क्या प्रियंका निकाल पाएंगी कोई रास्ता ?

11 दिसंबर को महाराष्ट्र के नागपुर का दौरा करेंगे PM मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बाद अब भाजपा नेता ने भी पीएम मोदी को कहा 'रावण', जानिए क्यों ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -