भाजपा के बहुमत पर केसरिया रंग में रंगा गुजरात
भाजपा के बहुमत पर केसरिया रंग में रंगा गुजरात
Share:

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद, जब विभिन्न सीटों पर घोषणा की गई और जब अंतिम रूप से परिणाम सामने आए तो, जीत भाजपा के पाले में थी। भाजपा को विधानसभा में बहुमत मिला। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रचार का असर भी नज़र आया और चुनावी परिणाम में कांग्रेस को 77 सीटें व भाजपा को 102 सीटें मिलीं जबकि अन्य अर्थात् निर्दलीय के पाले में 3 सीटें गईं हैं। भाजपा को बहुमत मिलने की बात रूझानों में स्पष्ट होते ही राज्यभर के भाजपा कार्यालयों में कार्यकर्ता उत्साहित होकर झूमने लगे।

कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को शुभकामनाऐं दीं और फिर कार्यकर्ता पटाखे चलाते और एक दूसरे को मिठाई खिलाते नज़र आए। भाजपा कार्यालयों के आसपास और सड़कों पर ढोल - ताशों की गूंज सुनाई दी। हालांकि कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत होने पर कांग्रेस के खेमे में भी उल्लास छाया रहा। कांग्रेस को समर्थन देने वाले अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को साफा पहनाकर जीत की शुभकामनाऐं दी गईं।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए वातावतरण जश्नभरा रहा। हालांकि कांग्रेस बहुमत प्राप्त नहीं कर पाई लेकिन विकास पागल हो गया है का नारा और राहुल गांधी द्वारा मंदिरों में दर्शन किए जाने की चर्चा सफल रही। ऐसा कार्यकर्ताओं के बीच चर्चित रहा। रुझानों के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया कि कांग्रेस और बीजेपी लगभग बराबर पहुंच गई थी। जिसके बाद कांग्रेस ऑफिस में भी मिठाइयां मंगा ली गई थीं।

देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में गुजरात विधानसभा में भाजपा को बहुमत मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की गई जहां महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया है। मुंबई बीजेपी ऑफिस में कार्यकर्ताओं ने एक - दूसरे को मिठाई खिलाई वहीं मध्यप्रदेश के शहरों में भी कार्यकर्ता उत्साहित नज़र आए और सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। हर कहीं भाजपा का ध्वज लहराता हुआ नज़र आया।

गुजरात में भाजपा बहुमत की ओर: नोटा का हुआ उपयोग

मणिशंकर के बयान को मोदी ने मतों में बदला

राजकोट में खिला कमल - जीते रूपाणी

गुजरात विधानसभा चुनाव - रूझानों में भाजपा को बढ़त

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -