Birthday Special : नीली आंखो वाली विश्व सुंदरी ने चुराया सबका दिल
Birthday Special : नीली आंखो वाली विश्व सुंदरी ने चुराया सबका दिल
Share:

डोला रे डोला रे डोला !! इस गाने से आपको इस गाने की खूबसूरत हसीना तो याद आ ही गई होंगी। जिन्हें देखने के बाद तो सभी का दिल डोल जाता है। हाँ सही पहचाने है आप हम बात कर रहे है विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की। आज ऐश का बर्थडे है। हमारी तरफ से उन्हें उनकी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए। आपको बता दे की ऐश ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जीन्स से की थी जोकि हीट तो नहीं रही लेकिन ऐश को ऊंचाइयों पर ले गयी इस फिल्म के बाद ऐश की खूबसूरती की काफी तारीफे की गयी उनकी नीली नीली आँखों से वे काफी चर्चा में आ गई और इसके बाद उनके पास फिल्मो के ऑफर्स की होड़ लग गई।

नीली आँखों वाली खूबसूरत हसीना का तो हर कोई दीवाना है लेकिन इसके आलावा बॉलीवुड में भी उनके कई दीवाने थे जैसे आप सलमान खान को ही ले लीजिए सलमान खान और ऐश की जोड़ी ने भी बॉलीवुड एम् काफी धमाल मचाया लेकिन रियल ज़िन्दगी में ये जोड़ी हीट नहीं हो पाई। इसके आलावा विवेक ओबोरॉय के साथ भी ऐश की जोड़ी फ्लॉप ही रही। आखिर ऐश अभिषेक बच्चन की किस्मत में जो थी इसी वजह उनकी जोड़ी किसी और के साथ हीट नहीं हो पाई। ऐश बच्चन परिवार की बहु है यह बात तो सभी बखूबी जानते है।

उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम आरध्या है। ऐश का नाम आज भी कभी सलमान खान के साथ जोड़ा जाता है तो वह पीछे हट जाती है। कभी भी ऐश और सलमान खान को एक साथ पार्टी में नहीं देखा जाता। ऐश जब से आई है, तब से ही वो लोगो के दिलो पर राज कर रही है। उनकी जगह बॉलीवुड में नया कोई ले पाया है न कोई ले पायेगा। ऐश की नीली आँखों के दीवाने तो हम भी बहुत है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -