जन्मदिन विशेष : महेंद्र कपूर के गानो ने जगाई देश भक्ति की अलख
जन्मदिन विशेष : महेंद्र कपूर के गानो ने जगाई देश भक्ति की अलख
Share:

भारत का रहें वाला हूँ भारत की बात सुनाता हूँ... जैसे देशभक्ति के गीत से आमजन में देशभक्ति का जोश जगाने वाले हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर और लोकप्रिय गायक महेंद्र कपूर का आज जन्मदिन है. महेंद्र कपूर का जन्म 9 जनवरी को 1934 के दिन अमृतसर में हुआ था. एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे महेंद्र कपूर भारत - विभाजन के बाद मुंबई आ गए. जहां उनके संगीत जीवन की नींव रखी गई.

महेंद्र ने अपनी आवाज़ से ईश्वर भक्ति का अलख जगाया तो वहीं देशप्रेम की जागृति भी जगाई. महेंद्र कपूर ने पंडित हुस्नलाल, पंडित जगन्नाथ बुआ, उस्ताद निआज अहमद खान, उस्ताद अब्दुल रहमान खान, पंडित तुलसीदास शर्मा आदि ने संगीत की शिक्षा प्राप्त की.मोहम्मद रफी को आदर्श मानने वाले कपूर ने अपना सिंगिंग करियर वी. शांताराम की फिल्म नवरंग 1958 में प्रारंभ किया.

आधा है चंद्रमा रात आधी गीत से उन्होंने अपना संगीत कैरियर प्रारंभ किया.मनोज कुमार और बी.आर चैपड़ा कैंप से जुड़ने के बाद इनका कैरियर और आगे बढ़ा. इस दौरान उन्होंने गुमराह, वक्त, हमराज, उपकार, पूरब और पश्चिम, प्रारंभ,रोटी कपडा और माकन जैसी सुपरहिट फिल्मो में गाने गए. 27 सितम्बर 2008 को मुंबई में महेंद्र कपूर का निधन हो गया.

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -