बिपाशा की शादी में एक्स-ब्वॉयफ्रेंड की Entry.....
बिपाशा की शादी में एक्स-ब्वॉयफ्रेंड की Entry.....
Share:

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में अभिनेत्री बिपाशा बसु आज अपने होने वाले पति अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ मे शादी के बंधन में बंधने वाली है. खबरों के मुताबिक इन दोनों ही शादी की यह तैयारियां बहुत समय से चर्चा का विषय बनी हुई थी तथा आज यह दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की आज मुंबई में बंगाली रिवाज से शादी होगी। शादी में सबसे पहले पहुंचने वाले गेस्ट्स में बिपाशा के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड डिनो मोरिया रहे। सेरेमनी यहां के लग्जरी होटल सेंट रेगिस में होगी।  

गौरतलब है कि शुक्रवार को ही अभिनेत्री बिपाशा बसु कि मेहंदी सेरिमनी थी. जिसमे कि बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी. तथा इस दौरान अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी मेहंदी में खूब डांस किया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर उनकी एक दोस्त ने शेयर किया है। जिसमें बिपाशा गुलाबो गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

इस दौरान अभिनेत्री बिपाशा ने इस मौके पर पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वो काफी हसीन नजर आ रही थीं। बिपाशा ने फोटोज ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किए। इसे वे #monkeywedding हैशटैग से शेयर कर रही हैं। इसे #monkeywedding कहने के पीछे भी एक कारण है। बताया जा रहा है कि बिपाशा करण को प्यार से मंकी बुलाती हैं। इसलिए इसे मंकीवेडिंग कहा जा रहा है। मेहंदी सेरेमनी की थीम पिंक थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -