आज ख़त्म हो सकती है बिहार में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
आज ख़त्म हो सकती है बिहार में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना में नगर निगम कर्मियों की हड़ताल सात सितंबर से जारी है। जिसके कारण शहरों के हालात निरंतर बिगड़ते जा रहे है। इसी बीच नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल आज समाप्त हो सकती है। नगर विकास के प्रधान सचिव ने हड़ताली कर्मचारियों को मीटिंग के लिए बुलाया है। मीटिंग दोपहर में नगर विकास आवास विभाग दफ्तर में प्रस्तावित है।

गौरतलब है कि बिहार नगर निकाय कर्मचारी स्थायीकरण, न्यूनतम वेतन सहित कई अन्य मांगों को लेकर बीते चार दिन से हड़ताल पर हैं। आज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 5वां दिन है। बता दें कि सभी श्रेणियों के कर्मचारी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है। बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले चल रही हड़ताल को श्रमिक संघटन इंटक का भी साथ प्राप्त हो रहा है।  

आपको बता दें कि हड़ताल के चौथे दिन प्रातः ही सफाई कर्मचारियों ने बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन को ज्ञापन सौंपा था। मंत्री शाहनवाज हुसैन ने सफाई कर्मियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री तक उनकी बात पहुंचाने का आश्वासन दिया था। जिसके पश्चात् आज नगर विकास के प्रधान सचिव ने हड़ताली कर्मचारियों को चर्चा के लिए बुलाया है। हड़ताली कर्मियों का कहना है कि जबतक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी, तबतक उनकी अनश्चितकालीन हड़ताल चलती रहेगी। हड़ताल के चलते निकाय कर्मचारी प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

दीपक प्रकाश समेत कई भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज हुई FIR

कैथोलिक बिशप के लव जिहाद वाले बयान पर मचा बवाल, अब CM विजयन ने मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया

रिलीज हुआ रितेश पांडे का नया गाना, देंखे वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -