एनडीए जल्द करेगा सीएम की दावेदारी का ऐलान
एनडीए जल्द करेगा सीएम की दावेदारी का ऐलान
Share:

बिहार। बिहार में जहां जनता परिवार महागठबंधन में टूट की बात सामने आई है वहीं इस मसले पर भाजपा पर इस गठबंधन में सेंध लगाने का आरोप लगाया जा रहा है वहीं कहा जा रहा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी अब एनडीए से किनारा करने का प्रयास कर रहे हैं मगर अपने गठबंधन में टूट को रोकने के लिए और संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा जल्द ही बिहार में अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा करने जा रही है। जी हां, इस मसले पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी की संसदीय समिति इस पर जल्द ही मुहर लगाएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा का संसदीय बोर्ड इस बात का निर्णय लेगा कि बिहार चुनाव में किसे मुख्यमंत्री के तौर पर दावेदार बनाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए घटक दलों से चर्चा कर ली गई है। इस पर सभी की सहमति से कार्य किया जा रहा है। जल्द ही इस बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उनका कहना था कि एनडीए का गठबंधन बेहद विश्वसनीय है और उसकी विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठेंगे। उल्लेखनीय है कि जनता परिवार से सपा ने स्वयं को अलग कर स्वयं ही अपने बल पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -