बहन की सहेली को प्रेमजाल में फंसाकर बनाए शारीरिक संबंध, जब गर्भवती हुई तो...

बहन की सहेली को प्रेमजाल में फंसाकर बनाए शारीरिक संबंध, जब गर्भवती हुई तो...
Share:

पटना: बिहार के समस्तीपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना जिले के दलसिंह सराय थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां एक धोखेबाज ने अपनी बहन के दोस्त से झूठा इश्क लड़ाया, साथ जीने मरने की कसम खाई और जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो उसने शादी करने की जगह ऐसा कदम उठाया, जिसके बारे में जानकर सबलोग दंग रह गए।

युवक ने पहले अपनी बहन की सहेली से प्यार का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। उसके बाद शादी का वादा कर बार-बार शारीरिक संबंध बने और जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो उसे धोखे से लस्सी में दवा खिलाकर एक क्लिनिक में ले गया और गर्भपात करवा दिया। अब लड़की दर-दर भटक रही है। लड़की का कहना है कि वो विवाह करना चाहती है, मगर लड़का करना नहीं चाहता है। उसने धोखे से कई बार गर्भपात भी करवा दिया है। लड़की ने बताया कि गर्भवती होने के बाद मैंने लड़के से शादी के लिए काफी मिन्नतें की। उसके परिवार वालों के भी हाथ-पैर जोड़े, मगर वो नहीं माने। इसके बाद मैंने अपने अम्मी-अब्बू को पूरी बात बताई। 

लड़की का कहना है कि दोनों मेरे साथ उसके घर गए, उसके परिवार के साथ बात की, मगर वो नहीं माने। मामला जब समाज में फैलने लगा तब परिवार के लोग सामने आए और लड़के की मां का कॉल आया लड़की के पास और कहा कि हमलोग विवाह के लिए राजी हैं। जब लड़की वहां परिवार के साथ गई, तो उसने कहा कि तुम थक गई होगी। कुछ खा-पी लो। उसमें कुछ मिला दिया। उसके बाद उसे ब्लडिंग शुरू हो गई। लड़के के परिवारवालों ने धोखे से उसका गर्भपात करवा दिया। तबीयत बिगड़ने के बाद माता-पिता ने लड़की को अस्पताल में एडमिट कराया और लड़की के बयान पर थाने में FIR दर्ज की गई। थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि पीड़ित के द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर FIR दर्ज करते हुए युवती का मेडिकल टेस्ट कराया है। हालांकि घटना के बाद आरोपी फरार चल रहे हैं, मगर पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पति से परेशान साउथ की इस एक्ट्रेस ने उठाया खौफनाक कदम

बलिया में बाप-बेटे की निर्मम हत्या से मची सनसनी, कुँए में मिला 26 वर्षीय पुत्र का शव

पत्नी संग 63 वर्षीय बुजुर्ग को आपत्तिजनक स्थिति में देख भड़का पति, उठाया ये खौफनाक कदम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -