क्या आप जानते है, कहाँ होगा बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा टावर ?
क्या आप जानते है, कहाँ होगा बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा टावर ?
Share:

दुबई : दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के रुप में अब तक आप बुर्ज खलीफा को ही जानते होंगे, लेकिन जल्द ही ये ताज उससे छीनने वाला है। दुबई में ही अब इससे भी ऊंची इमारत बनने वाली है। दुनिया के सबसे ऊंचे स्काइस्क्रैपर प्रॉपर्टी डेवलपर एमार ने कहा कि दुबई में बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा टावर बनाने की योजना है।

एमार चेयरमैन मोहम्मद अलाबार ने इस प्रोजेक्ट की जानाकारी देते हुए कहा कि ये टावर बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा होगा, जिसके निर्माण में लगभग 88 करोड़ यूरो का खर्च आएगा। हांला कि अलाबार ने इसकी वास्तविक ऊंचाई का जिक्र नहीं किया है, उनका कहना है कि इसके निर्माण के बाद ही यह पता चल पाएगा।

2020 तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस बिल्डिंग को स्पैनिश आर्किटेक्ट सैंटियागोकालाट्रावा वॉल्स डिजाइन कर रहे है। इसमें 18-20 फ्लोर होंगे, जिनमें क्रमशः रेस्टोरेंट, बुटीक, होटल इत्यादि होंगे। बता दें कि बुर्ज खलीफा की लंबाई 829.8 मीटर है। इसके बनने में 1.5 अरब यूरो का खर्च आया था।

मोहम्मद अलाबार का भरोसा है कि उनकी कंपनी द्वारा बनाया गया ये टावर एक खूबसूरत स्मारक होगा जो दुबई में बनाई गई कंपनी की प्रॉपर्टीज में शामिल होकर इसकी शान बढ़ाएगा. इस टावर को खरीदने के लिए लोग इससे मिलने वाले व्यू से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। बुर्ज खलीफा को देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते है। जनवरी 2010 से इसे आम जनों के लिए खोल दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -