रांची हिंसा को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, इस राज्य के लोगों ने भड़काई थी हिंसा
रांची हिंसा को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, इस राज्य के लोगों ने भड़काई थी हिंसा
Share:

रांची: पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) के सिलसिले में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली भाजपा की सस्पेंड नेता नुपुर शर्मा (Nupu Sharma) की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हुई हिंसा (Violence) मामले में अब नया खुलासा हुआ है। ताजा जानकारी के अनुसार, हिंसा से एक सप्ताह पहले यूपी के सहारनपुर (Saharanpur) से लगभग एक दर्जन लोग रांची (Ranchi) आए थे।

कहा जा रहा है इन व्यक्तियों ने मुस्लिम युवाओं को प्रदर्शन करने तथा हिंसा के लिए उकसाया था। रांची में जितने प्रदर्शनकारी थे उसमें अधिकतर युवा थे तथा इन युवाओं को सहारनपुर से आए लोगों ने धर्म के आधार पर उकसाया था। पुलिस के बड़े अफसरों ने ये खबर दी। वहीं, अब सहारनपुर से रांची आए व्यक्तियों की पहचान के लिए पुलिस की टीम जुटी है।

आपको बता दें, रांची में हुई हिंसा के पश्चात् प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। अब रांची के 12 पुलिस स्टेशन इलाकों में धारा 144 साथ-साथ अब अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दी गई है। वहीं यहां एसआईटी भी गठित कर दी गई है। वहीं प्रशासन ने इंटरनेट की सेवाओं पर लगे सस्पेंशन को भी कल तक के लिए बढ़ा दिया है। अब यह रविवार तक बाधित रहेगी। वही झारखंड में कर्फ्यू के आदेश के बाद पुलिस लोगों से घर के अंदर रहने की चेतावनी तथा बिना इमरजेंसी के बाहर नहीं निकलने का सुझाव दे रही है। आपको बता दें कि झारखंड में हुई हिंसा में कई लोग तथा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इन चोटिल व्यक्तियों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अफजलगंज में बड़ा हादसा, कारोबारी की दर्दनाक मौत

अनोखा हुआ दृश्य...पहली बार सामने आया घड़ियालों के प्रजनन का वीडियो

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, हुआ ये बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -