प्रथम चरण के मतदान के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका, इन नेताओं ने थामा भाजपा का दाम
प्रथम चरण के मतदान के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका, इन नेताओं ने थामा भाजपा का दाम
Share:

शिवपुरी: लोकसभा के चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो गया। मतदान के अगले दिन ही कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लग गया है। शिवपुरी (Shivpuri) के पूर्व MLA हरि वल्लभ शुक्ला (Hari Vallabh Shukla) एवं गौरव शर्मा (Gaurav Sharma) ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है।

गौरव शर्मा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इन दोनों नेताओं के साथ इनके समर्थकों ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इनके साथ संदेश गर्ग, जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नजदीकी माना जाता है ने भी भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर ली है। इसके साथ ही कमल सिंह रघुवंशी जो कि पूर्व प्रदेश महासचिव कांग्रेस रहे हैं, आलोक शुक्ला जिला महामंत्री कांग्रेस ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। सभी ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस को निरंतर झटके लग रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी को अंग वस्त्र पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

वही इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा जिस तरह से हमारा परिवार बढ़ रहा है यह हमारा सौभाग्य है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे काम करके भारतीय जनता पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। बता दे कि 2004 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए हरीवल्लभ शुक्ला ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कड़ी चुनौती दी थी वह केंद्रीय मंत्री सिंधिया से सिर्फ 86000 वोटो के अंतर से ही हारे थे, जबकि 2002 का चुनाव केंद्रीय मंत्री सिंधिया 4 लाख से भी अधिक वोटों से जीते थे।

पंजाब में पहले केक खाने से हुई थी मासूम की मौत, अब चॉकलेट खाने से बिगड़ी 2 बच्चियों की तबीयत

'तेजी से फ़ैल रहा लव जिहाद, हमारे आसपास..', फैयाज ने चाक़ू घोंपकर किया कांग्रेस नेता की बेटी का क़त्ल, पिता ने की भावुक अपील

35 साल कांग्रेस को दिए, प्रियंका के करीबी भी रहे.., अब भाजपा में शामिल हुए तजिंदर सिंह बिट्टू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -