बाहुबली MLA अनंत सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला
बाहुबली MLA अनंत सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला
Share:

पटना: बिहार के बाहुबली MLA अनंत सिंह (Anant Singh) को झटका लगा है। AK 47 मामले में राष्ट्रिय जनता यूनाइटेड MLA अनंत सिंह को एमपी-एमएलए अदालत ने दोषी पाया है। अब 21 जून को अनंत सिंह सजा सुनाई जाएगी। बता दें कि यह मामला वर्ष 2019 का है। जब अनंत सिंह के घर पर छापेमारी हुई थी।

बिहार के छोटे सरकार मतलब मोकामा के बाहुबली MLA अनंत सिंह के घर से AK-47 जब्त हुई थी। तब बाढ़ की तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अनंत सिंह के लदमा गांव मौजूद घर पर छापेमारी की थी। लगभग 11 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में अनंत सिंह के घर से AK-47 के साथ ही हैंड ग्रेनेड, 26 राउंड गोली तथा 1 मैगजीन जब्त की गई थी।

पुलिस के सर्च ऑपरेशन की अगुवाई करने वाली लिपि सिंह का दावा था कि हथियार तस्करी की पुख्ता खबर के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसकी खबर पटना की तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक एवं तत्कालीन पुलिस महानिदेशक (अब अवकाश प्राप्त) गुप्तेश्वर पांडेय को भी दी गई थी। फुलप्रूफ तरीके से पुलिस ने प्रातः लगभग 4 बजे ही अनंत सिंह के घर छापेमारी कर दी थी। छापेमारी के पश्चात् अनंत सिंह के घर से पुलिस ने केयर टेकर को गिरफ्तार किया था। तब अनंत सिंह फरार हो गए थे। अनंत सिंह ने बिहार पुलिस को 3-4 दिन छकाने के बाद राजधानी दिल्ली की साकेत अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। दिल्ली की साकेत अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद बिहार पुलिस अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बाढ़ आई थी। लिपि सिंह स्वयं भी दिल्ली गई थीं। अनंत सिंह 24 अगस्त 2019 से ही पुलिस की हिरासत में हैं।

भारत के लिए सऊदी अरब का शानदार विकल्प बना रूस, इस तरह दे रहा मोटा फायदा

इंडियन बैंक में निकली नौकरियां, मिलेगी जबरदस्त सैलरी

'80 रोटी, 3 किलो चावल, 2 किलो मटन' रोज खाता है ये आदमी, कमी ना हो इसलिए किया ये बड़ा काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -