बिहार में BJP करेगी क्लीन स्वीप
बिहार में BJP करेगी क्लीन स्वीप
Share:

पटना : बिहार के अगले चरणों में भी एनडीए और भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पार्टी चुनाव में क्लीन स्वीप करेगी। हालांकि चुनावों को मोदी सरकार पर जनमत संग्रह के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की। उन्होंने बिहार में दो चरणों के चुनाव हो जाने और तीसरे चरण के लिए मतदान किए जाने से पहले एनडीए की जीत के दावे करते हुए कहा कि भाजपा और इसके सहयोगी दल बिहार चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पार्टी पहले दो चरणों में 81 में से 52 और 55 सीटें मिलेंगी। तीसरे और 4 थे चरण में भी वे क्लीन स्वीप करेंगे। 4 थे चरण तक तो यह स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि किस पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हालांकि पार्टी के लिए 5 वें चरण का मतदान कुछ मुश्किलों भरा है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पांचवे चरण के चुनाव में लीडिंग तय होगी। मगर यह जीत को अधिक प्रभावित नहीं करेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बयानों पर कहा कि बीफ का मसला लालू प्रसाद यादव ने पहले उठाया था मगर जब बांध टूट जाता है तो यह ज्ञात करना बहुत मुश्किल हो जाता है कि कितना पानी बह गया।

भारतीय जनता पार्टी की नीतियां किसी की हार और जीत से नहीं जुड़ी हैं। किसी भी राज्य का चुनाव केंद्र सरकार के लिए जनमत संग्रह की तरह नहीं लिया जा सकता है। इस चुनाव से राज्य की सरकार तय की जा सकती है लेकिन केंद्र के मसलों, विकास और सरकार पर इसका प्रभाव नहीं पड़ता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि प्रायवेट सेक्टर को नीतीश लाऐं फिर वे आरक्षण पर बात करें। 10 वर्ष हो गए लेकिन राज्य में निजी क्षेत्र की भागीदारी ही नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -