VIDEO: अकेले-अकेले जलेबी खाते नजर आईं भारती सिंह, टपकती रह गई बच्चों की लार
VIDEO: अकेले-अकेले जलेबी खाते नजर आईं भारती सिंह, टपकती रह गई बच्चों की लार
Share:

कॉमेडियन भारती सिंह को उनकी जबरदस्त कॉमेडी के लिए जाना जाता है। भारती ने अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीता है और आज उनकी कॉमेडी के चलते उनके लाखों लोग दीवाने हैं। आए दिन भारती सिंह का अनोखा अंदाज देखने को मिल जाता है। वैसे इन दिनों भारती 'डांस दीवाने 3' को होस्ट कर रही हैं और आए दिन शो के सेट पर वह मजे करती हैं और वहां से मजेदार वीडियो फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। अब एक बार फिर से अपना एक फनी वीडियो उन्होंने 'डांस दीवाने 3' शो के सेट से शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti।laughterqueen)

आप देख सकते हैं इस वीडियो में वो जलेबी खा रही होती हैं और पीछे खड़े बच्चें लार टपकाते हुए उन्हें देख रहे होते है लेकिन भारती बच्चों को जलेबी नहीं खिलाती हैं। इस समय भारती सिंह का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसकी तारीफें कर रहे हैं। इस वीडियो को 'डांस दीवाने 3' के सेट का बताया जा रहा है। वैसे आए दिन शो पर ऐसे मजेदार सीन होते हैं और उन किस्सों के वीडियो भारती शेयर कर देती हैं। आप देख सकते हैं भारती द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में शो के जजेज नोरा फतेही, धर्मेश येलांडे, तुषार कालिया भी बड़े मजे से जलेबी खाते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'जलेबी बेबी' सॉन्ग भी सुनाई दे रहा है और अब फैन्स भारती के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे आप सभी जानते ही होंगे कि भारती सिंह दर्शकों के बीच 'लल्ली' के नाम से मशहूर हैं। इसी के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में वह टिल्‍ली यादव के नाम से फेमस हैं।

iPhone 13 जल्द ही हो सकता है लॉन्च, जानिए क्या है इसकी कीमत और खासियत

MP: शादी की रात ही तबीयत खराब होने का बहाना कर छत पर पहुंची दुल्हन और फिर।।।।

गोदाम में शॉट-सर्किट से भड़की आग, हुआ भारी नुकसान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -