नगरीय निकाय चुनाव : हरदा में भाजपा काबिज, रो पड़ीं कांग्रेस प्रत्याशी
नगरीय निकाय चुनाव : हरदा में भाजपा काबिज, रो पड़ीं कांग्रेस प्रत्याशी
Share:

हरदा  : मध्यप्रदेश में एक बार फिर नगरीय निकाय चुनावों का शोर प्रारंभ हो गया है। दरअसल बीते समय हुए मतदान को लेकर आज इन क्षेत्रों में महापौर और पार्षद पदों के लिए मतगणना की जा रही है। इस दौरान हरदा में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार साधना जैन द्वारा जीत दर्ज की गई, इस दौरान मतगणना में कांग्रेस और भाजपा में जबरदस्त टक्कर हुई।

भाजपा और कांग्रेस के बीच हुए इस मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार उषा गोयल की आंखें छलक पड़ीं। अपनी जीत के अंतर को बढ़ता हुआ देखकर वे अपने घर चली गईं। मिली जानकारी के अनुसार मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी उषा गोयल को 8545 मतों से हरा दिया गया। दूसरी ओर भाजपा को 18815 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी को 10270 मत हासिल हुए वहीं 466 वोट नोटा के तहत गिने गए। दरअसल इन चुनावों में भी मतदाताओं ने नन आॅफ द एबाॅव आॅप्शन का चयन किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -