इस्लाम का सम्मान है भारत माता की जय कहना
इस्लाम का सम्मान है भारत माता की जय कहना
Share:

लखनऊ: आॅल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अम्बर ने कहा है कि किसी को भी भारत माता की जय कहने में कोई आपत्ती नहीं है, शाइस्ता लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख डाॅ. मोहन भागवत से भेंट की|

उन्होंने कहा कि भारत माता की जय कहने में किसी को भी कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। इस्लाम भी देश प्रेम की बात कहता है, यह तो इस्लाम का ही सम्मान है, दरअसल शाइस्ता अंबर ने डाॅ. मोहन भागवत से संजय गांधी पीजीआई के समीप स्थित माधव सेवाश्रम में भेंट की। 

उन्होंने कहा कि डाॅ. भागवत ने सेवा और समर्पण की बात कही, यही नहीं डाॅ. मोहन भागवत ने उन्हें लखनऊ आने पर मस्जिद आने का आश्वासन दिया, दरअसल शाहिस्ता अंबर ने उन्हें मस्जिद आने के लिए निमंत्रित भी किया|

उल्लेखनीय है कि शाहिस्ता अंबर मुस्लिम समुदाय में भी बहुत प्रतिष्ठि हैं, वे चिंतक और विचारक भी हैं। उन्होंने आॅल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड को लेकर भी कई तरह के महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -