NCR पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, कल दिल्ली पहुंचेंगे राहुल, फिर 9 दिनों का 'महाब्रेक'
NCR पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, कल दिल्ली पहुंचेंगे राहुल, फिर 9 दिनों का 'महाब्रेक'
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी की अगुवाई निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा के खेरली लाला से शुरू हुई। शेड्यूल के अनुसार, पदयात्रा सुबह 10 बजे पाखल गांव में विश्राम करेगी। इसके बाद यात्रा दोपहर 3 बजे पाली चौक से शुरू होकर शाम 6 बजे गोपाल गार्डन बड़खल मोडड पहुंचेगी, यहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद यात्रा फरीदाबाद में विश्राम करेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा शनिवार (कल) सुबह 6 बजे बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगा। यात्रा मथुरा रोड से होते हुए आश्रम की तरफ बढ़ेगी। इसके बाद जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, ITO से होकर लाल किले तक जाएगी। दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के अनुसार, लाल किले से नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए राजघाट तक जाएगी। वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि यात्रा का रूट निर्धारित होने के बाद इसे लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जाएगी। बता दें कि, राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा अपने 108वें दिन शनिवार को सुबह 6 बजे दिल्ली में दाखिल होगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक बार रूट निर्धारित हो जाने के बाद एडवाइजरी जारी कर दी जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिन का ब्रेक:-

बता दें कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 9 दिनों (24 दिसंबर से 2 जनवरी) का लम्बा ब्रेक लेने वाली है। कांग्रेस का कहना है कि, इस बीच उन ट्रकों की मरम्मत की जाएगी, जो यात्रियों को लेकर देशभर में यात्रा कर रहे हैं। वहीं, नेटीजेंस का कहना है कि, 9 दिन का ब्रेक इसलिए लिया जा रहा है ताकि, राहुल गांधी, क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए विदेश जा सकें। हालांकि, कांग्रेस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि, राहुल इन 9 दिनों में कहाँ रहेंगे। लेकिन, राहुल गांधी के विदेश दौरों के इतिहास पर नज़र डालें तो नेटीजेंस का अनुमान सच हो सकता है। 

हिमाचल: भाजपा ने खोले थे 14 ITI और 43 आयुर्वेदिक संस्थान, कांग्रेस ने सत्ता मिलते ही लगाया ताला

'मंत्री-विधायक सड़कों पर चलें, धक्के खाएं और घुटने छिलाएं', राहुल का कांग्रेस नेताओं को संदेश

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा को आए पुलिसकर्मियों को 50 बदमाशों ने पीटा, लाठी-सरिए से हमला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -