CM केजरीवाल के बाद सांसद मान ने दिया इरोम शर्मिला को एक माह का वेतन
CM केजरीवाल के बाद सांसद मान ने दिया इरोम शर्मिला को एक माह का वेतन
Share:

नईदिल्ली। मणिपुर में सामाजिक कार्यकर्ता और अफस्पा को लेकर वर्षों से अनशन करने वाली इरोम शर्मिला अब राजनीतिक मैदान में अपना भाग्य आजमा रही हैं। वे अपना प्रचार साइकिल से कर रही हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उन्हें सहायता किए जाने के बाद अब पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने उन्हें सहायता करने की पेशकश की है।

सांसद मान ने अपने एक माह का वेतन शर्मिला को दिया है। इरोम शर्मिला की पार्टी को यह वेतन देने के ही साथ उनहोंने कहा कि जो मणिपुर में भ्रष्ट तंत्र और अन्याय के विरूद्ध लड़ाई लड़ रही हैं उन्हें वेतन दे रहे हैं। गौरतलब है कि सांसद का वेतन 2 लाख रूपए प्रतिमाह होता है और बेसिक सेलरी 50 हजार रूपए इसमें होती है।

इरोम शर्मिला लंबे समय से भूखड़ताल पर थीं। उन्होंने कई बार अनशन किए। अब वे पीपुल्स रीसर्जन्स एंड जस्टिस एलायंस पार्टी का गठन कर चुनाव के लिए प्रचार कर रही हैं। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी ट्विटर पर ट्विट कर 50 हजार रूपए की सहायता करने की बात कही।

मान का मोदी को विशेषाधिकार हनन नोटिस

PM मोदी ने ली चुटकी, कहा : भगवंत मान होते तो घी की जगह कुछ और पीने के लिए कहते

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -