बंगाल की सत्ताधारी TMC का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर ने नाम और Logo भी बदला
बंगाल की सत्ताधारी TMC का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर ने नाम और Logo भी बदला
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने TMC के ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर ‘यूगा लैब्स’ कर दिया है। बता दें कि, यूगा लैब्स यूएस बेस्ड एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कंपनी है जो कि NFT और डिजिटल कलेक्टिबल्स विकसित करती है। यह क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल मीडिया में भी माहिर है।

बता दें कि, ये पहली बार नहीं है, जब किसी सियासी दल का ट्विटर हैंडल हैक किया गया हो। 10 दिसंबर 2022 को YSR कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया गया था। अकाउंट को हैक करने के बाद उससे क्रिप्टो करेंसी का प्रमोशन आरंभ कर दिया गया था। इसके साथ ही पार्टी के ट्विटर बायो को भी चेंज कर ‘NFT मिलेनियर’ कर दिया गया था। वहीं, TMC की तरफ से लगाए गए तस्वीर को भी बदल दिया गया था।

इससे पहले अक्टूबर 2022 में तेलगु देशम पार्टी (TDP) का भी ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। हालांकि, कुछ घंटे में इसे बहाल कर दिया गया था। अप्रैस 2022 में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय का भी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। हैकर ने हैंडल में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को हटाते हुए, वहां जगह दूसरी तस्वीर लगा दी थी। हालांकि, कुछ ही घंटे में इसे भी बहाल कर दिया गया।

किसी ने किया बलात्कार तो किसी के पास अवैध संपत्ति....दोषियों से भरी है आम आदमी पार्टी

'यदि लालू यादव ने अपनी जुबान बंद नहीं की तो..', सुशिल मोदी की राजद सुप्रीमो को धमकी

पंजाब में खालिस्तान समर्थकों का आतंक ! कैप्टन अमरिंदर बोले- AAP सरकार हुई नाकाम, केंद्र ले जिम्मेदारी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -