मधु एक फायदे अनेक
मधु एक फायदे अनेक
Share:

इंसान को प्रकृति से कितना कुछ मिला है। उसके आसपास ही इतना कुछ मौजूद है कि उसे फैक्ट्रिज़ में कुछ भी प्रोड्युज़ करने की जरूरत नहीं है बस उसे नेचुरल चीजों से जुड़े रहना होगा। ऐसा ही एक तत्व है मधु अर्थात शहद। जिस शहद को मधुमक्खियां अपने छत्ते में फूलों से पराग चुनने के बाद एकत्रित करती हैं और काफी समय बाद वह शहद के तौर पर बन जाता है। मगर यह शहद बेहद स्वादिष्ट और उपयोगी होता है।

आयुर्वेद में तो कई पाउडर जैसी औषधियों का सेवन शहद के साथ लाभकारी होता है। यहां विद्वान और महर्षि बताते हैं कि सुमेरी चिकित्सा पद्धति में इसका उपयोग औषधियों के साथ किए जाने का वर्णन है। बहरहाल हम यहां इसके कुछ फायदे बता रहे हैं जो आपके लिए बेहद उपयोगी हैं

 1 ब्लड प्रेशर को रखे ठीक

यदि आप नियमित तौर पर शहद का सेवन करते हैं तो यह आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। आपको लो बीपी की कोई परेशानी शहद का सेवन करते नहीं होगी। इतना ही नहीं इससे चक्कर आने की परेशानी भी नहीं होगी।

 2 शुगर करे कंट्रोल

शहद के सेवन से आपको शुगर की परेशानी भी नहीं होती है। यह शकर का एक बेहतर विकल्प है। इसका सेवन बहुत अच्छा होता है। दरअसल शहद में डेक्सट्रिन पाया जाता है, जो कि एक प्रकार का फायबर होता है। योग और आध्यात्मिक गुरू जग्गी वासुदेव के अनुसार इसमें स्टार्च भी होता है ऐसे में यह शकर से होने वाले नुकसान को दूर करता है और लोगों को मिठास भी प्रदान करता है।

3 रोग प्रतिरोधकता को है बढ़ाता

शहद से रोग प्रतिरोधकता भी बढ़ती है। दरअसल यह श्वेत रक्त कणिकाओं को कम होने से बचाता है ऐसे में यह कैंसर के ऐसे रोगियों के लिए लाभदायक होता है जो कीमोथैरेपी करवाते हैं।

 4 हार्ट का रखता है ख्याल

शहद का सेवन करने वालों को हार्ट की परेशानी नहीं होती है। यदि आप शहद का सेवन करने की बात ध्यान में रखेंगे तो यह आपके दिल का ध्यान रखेगा। अनार के शुद्ध और नए निकाले गए रस में एक टी स्पून शहद डालें और इसे खाली पेट सुबह के समय लें तो फिर आपको लाभ होगा। इतना ही नहीं खजूर में एक हल्का सा छेद करें और फिर खजूर को शहद में भीगो और डुबो कर रखें। अब इसे हर दिन 4 बार सेवन करें तो आपको लाभ होगा। ध्यान रखें खजूर में ऐसे तत्व से छेद करें जो खजूर को नुकसानकारक न बनाए।

5 खाया हुआ पचाता है शहद

यदि आपको कब्ज की परेशानी हो या फिर आपको गैस की तकलीफ हो तो शहद बेहद उपयोगी है। शहद में प्रोबायोटिक और सहायक बैक्टीरिया होता है। यह पाचन में सहायता करता है। इससे एलर्जी नहीं होती है।

फूलो में छुपे है सेहत के राज

निम्बू और बेकिंग सोडा मिलकर कर सकते है कैंसर का इलाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -