बेगमपुरी मस्जिद का निर्माण मोहम्मद बिन तुगलक के काल में हुआ था
बेगमपुरी मस्जिद का निर्माण मोहम्मद बिन तुगलक के काल में हुआ था
Share:

बेगमपुरी मस्जिद दिल्ली के जहाँपनाह नगर में स्थित है। इसका निर्माण मोहम्मद बिन तुगलक के काल में हुआ था। मुहम्मद तुगलक ने लगभग 1350 ई में इसका निर्माण कराया था। जहाँपनाह को दिल्ली के सात नगरों में से चौथा नगर कहा जाता है, जिसे मंगोलों के लगातार हो रहे आक्रमण से बचने के लिये बनवाया गया था। जहाँपनाह नगर की सीमा पिथौरागढ़ और सीरी दोनों नगरों के परकोटों को मिलाकर बनाई गई थी।

बेगमपुरी मस्जिद की स्थिति
बेगमपुरी मस्जिद के आसपास की इमारतें लगभग जजर हो चुकी हैं। बेगमपुरी मस्जिद का भी कुछ हिस्सा ही वर्तमान में ठीक ढंग से दिखाई देता है। बेगमपुरी मस्जिद दिल्ली की ऐतिहासिक मस्जिदों में से एक मानी जाती है। मोहम्मद बिन तुगलक से संबंध रखने वाली इस मस्जिद में अब नमाज नहीं पढ़ी जाती लेकिन ऐसे तथ्य मिले हैं कि एक समय इस जगह का बड़ा धार्मिक महत्त्व था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -