जनवरी 2023 में कितने दिन और कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखिये पूरी लिस्ट
जनवरी 2023 में कितने दिन और कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखिये पूरी लिस्ट
Share:
साल 2022 खत्म होने वाला है। जी हाँ और अब नया साल (New Year 2023) शुरू होने जा रहा है और इसकी शुरुआत छुट्टी के साथ होने वाली है। जी हाँ, वहीं अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो फिर उसे अभी फटाफट निपटाना पड़ेगा। जी हाँ और इसी के साथ ही जनवरी 2023 में अगर बैंक के लिए निकलें तो फिर एक बार हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। आपको बता दें साल के पहले महीने में अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक क्लोज रहेंगे। जी दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए साल 2023 के लिए बैंकिंग हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। जी हाँ और जनवरी महीने बैंक रविवार के सप्ताहिक अवकाश और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टी को मिलाकर कुल 14 दिन हॉलिडे रहेगा। यह सभी Bank Holidays अलग-अलग राज्यों में होने वाले त्योहारों और आयोजनों के अनुसार होंगे। हालांकि, आप इन बैंक हॉलिडे के दौरान इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर अपना काम या लेन-देन आसानी से निपटा सकते हैं।
 
पहली छुट्टी नये साल 1 जनवरी 2023 यानी रविवार को पड़ रही है। जी हाँ और इसके अलावा 8 जनवरी, 15 जनवरी, 22 जनवरी और 29 जनवरी को भी रविवार है, ऐसा होने के चलते देश के सभी बैंकों बंद रहेंगे। इसके जलवा 14 जनवरी को दूसरा और 28 जनवरी को चौथा शनिवार पड़ रहा है। इसी के साथ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समेत कई त्योहारों पर भी बैंक नहीं खुलेंगे। आपको बता दें कि बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं। इसका मतलब है ये राज्यों और शहरों में अलग-अलग होते हैं। हालांकि, बैंकों की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन (Online Banking) कर सकते हैं और यह सुविधा हमेशा यानि 24 घंटे चालू रहेगी।
 
 
 
तारीख कारण स्थान
  • 1 जनवरी साप्ताहिक अवकाश (रविवार) पूरे देश में 
  • 2 जनवरी नए साल की छुट्टी मिजोरम
  • 8 जनवरी साप्ताहिक अवकाश (रविवार) पूरे देश में
  • 11 जनवरी मिशनरी दिवस मिजोरम
  • 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती पश्चिम बंगाल
  • 14 जनवरी मकर संक्रांति/माघ बिहु गुजरात, कर्नाटक, असम सिक्किम, तेलंगाना
  • 15 जनवरी पोंगल/रविवार पूरे देश में
  • 22 जनवरी साप्ताहिक अवकाश (रविवार) पूरे देश में
  • 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती असम
  • 25 जनवरी राज्यत्व दिवस हिमाचल प्रदेश
  • 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय छुट्टी (पूरे देश में)
  • 28 जनवरी दूसरा शनिवार पूरे देश में
  • 29 जनवरी साप्ताहिक अवकाश (रविवार) पूरे देश में
  • 31 जनवरी मी-दम-मी-फी असम

 तुनिशा शर्मा की मौत से दुखी हुई सुशांत की बहन, कह डाली ये बात

क्रिसमस पर ये क्या पहन लिया उर्फी ने...फैंस भी हो गए दंग

तुनिषा शर्मा केस: 28 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में शीजान खान, मुंबई पुलिस ने कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -