इस मशहूर अदाकारा को डेट कर रहे हैं बादशाह! सामने आई तस्वीरें
इस मशहूर अदाकारा को डेट कर रहे हैं बादशाह! सामने आई तस्वीरें
Share:

बॉलीवुड के जाने माने मशहूर रैपर बादशाह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर बहुत ख़बरों में हैं। कुछ दिनों पहले ही मृणाल ठाकुर के साथ रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में होने के पश्चात् अब बादशाह का नाम पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर से जुड़ रहा है। दोनों दुबई में साथ में टाइम स्पेंड करते दिखाई दी तथा सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन्हें देखते ही दोनों के रिलेशन की खबरों को और हवा मिल गई है। 

वही एक तस्वीर में दोनों शॉपिंग करते नजर आए। बादशाह के साथ तस्वीरें साझा कर हानिया ने लिखा, बच्चे शॉपिंग पर गए हैं। दोनों के चेहरे पर बड़ी स्माइल है। फिर एक वीडियो है जहां दोनों साथ में बहुत एंजॉय कर रहे हैं। इनकी तस्वीरों पर जहां कुछ प्रशंसक कमेंट कर रहे हैं कि दोनों साथ में क्यूट लग रहे हो तो किसी ने लिखा कि दोनों अच्छे दोस्त भी हो सकते हैं। 

आपको बता दें कि दोनों को लेकर चर्चा इसी वर्ष के शुरुआत से हुई है। जनवरी में जब हानिया लाइव आईं तब बादशाह ने उसपर कमेंट किया था। इस के चलते हानिया ने उन्हें बर्थडे विश भी किया था। तत्पश्चात, कहा जाने लगा कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। हानिया के बारे में बता दें कि वह पाकिस्तान की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। शो हमसफर से वह केवल पाकिस्तान ही नहीं विदेश में भी छाई हुई हैं। मेरे हमसफर, पाकिस्तान के अब तक के बेस्ट शोज में से एक है।

रणबीर कपूर के बाद बॉलीवुड के इस एक्टर संग काम करना चाहते हैं 'एनिमल' के डायरेक्टर, खुद बताई वजह

'एनिमल' की सफलता देख भावुक हुए बॉबी देओल, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO

2 दिन में 100 करोड़ पार पहुंची 'एनिमल' की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -