बाबूलाल मरांडी का भाजपा में जाना लगभग तय, ताज़ा बयान से मचा बवाल
बाबूलाल मरांडी का भाजपा में जाना लगभग तय, ताज़ा बयान से मचा बवाल
Share:

रांची: झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के ताजा बयान से अब यह लगभग साफ़ हो गया है कि उनका भाजपा में जाना निश्चित हो गया है। हालांकि अभी इस संबंध में वह कुछ भी स्पष्ट तौर पर बोलने से बच रहे हैं। अपने ताजा बयान में मरांडी ने यह कहा है कि विलय करना होगा या जाना होगा तो भाजपा मेरी प्राथमिकता होगी। किन्तु सियासत के इस पड़ाव में कांग्रेस में जाकर मुझे कुछ सीखना नहीं है। मेरी स्वाभाविक पसंद भाजपा होगी।

ऐसे में अब यह लगभग यह फाइनल हो गया है कि देर-सबेर उनका भाजपा में शामिल होना और झाविमो का भाजपा में विलय होना दोनों हो जायेगा। भाजपा में पद के सवाल पर मरांडी ने कहा है कि मैंने जिंदगी में कभी किसी से पद नहीं मांगा। सियासत में हमने कभी सौदेबाजी नहीं की। अपने सांगठनिक कुशलता और काम से जो मिला, उससे संतुष्ट रहा। मेरी पार्टी के MLA कांग्रेस के साथ जाना चाहते थे।

चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद विधायकों ने मेरे साथ पहली मुलाकात में कहा था कि हमें कांग्रेस के साथ जाना चाहिए। इसके बाद हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दिया। किन्तु, मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस में जाना संभव नहीं है। इसके लिए तो भाजपा ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

CAA की रैली में बोले सीएम योगी, झूठ बोल-बोलकर देश का माहौल बिगाड़ रहा विपक्ष

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने ममता बनर्जी को बताया राक्षसी लंकिनी, लगाए संगीन आरोप

ऑस्ट्रेलिया : जंगल में आग के बीच 5000 ऊंटों की हत्या, हेलीकाप्टर से मारी गई गोली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -