पीएमओ में प्रशासनिक सर्जरी
पीएमओ में प्रशासनिक सर्जरी
Share:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रशासनिक सर्जरी करते हुये दो संयुक्त सचिवों की नियुक्ति हुई है। जिन्हें पीएमओ में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे ब्रजेन्द्र नवनीत और वी शेषाद्रि है और  ये दोनों ही कुशल वरिष्ठ आईएएस अधिकारी माने जाते है। सोमवार को इनकी नियुक्ति आदेश जारी कर दिये गये है। इसके अलावा केन्द्र सरकार ने अन्य विभागों में भी फेरबदल करते हुये करीब 22 नये संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की है।

गौरतलब है कि पीएमओ में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी जिन दो अधिकारियों को दी गई है वे अभी बतौर निदेशक के रूप में कार्यरत है लेकिन उनकी प्रशासनिक कुशलता को देखते हुये इन्हें अब संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जारी आदेश में जानकारी दी गई है कि ब्रजेन्द्र नवनीत को जहां पांच वर्ष की केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया गया है वहीं शेषाद्रि का कार्यकाल 21 अगस्त 2018 निर्धारित किया गया है।

इन दोनों अधिकारियों के साथ ही अन्य विभागों में भी संयुक्त सचिवों की नियुक्ति करने के आदेश जारी कर दिये गये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव के तौर पर सैयद अली मुर्तजा रिजवी तथा आरमेन गिरिधर को भी नियुक्ति दी गई है। ये दोनों भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -