UP में उपद्रव करवाने की फिराक में है भाजपा
UP में उपद्रव करवाने की फिराक में है भाजपा
Share:

बुलन्दशहर​ : भारतीय जनता पार्टी ने समूचे देश में माहौल खराब कर रखा है। उत्तरप्रदेश में जल्द ही चुनाव होने हैं ऐसे में भारतीय जनता पार्टी यहां पर भी उपद्रव करवाने के प्रयास में है। भारतीय जनता पार्टी सदैव से सांप्रदायिकता का बढ़ाने में लगी है। उत्तरप्रदेश के चनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर दंगे करवाने की तैयारी में है। यह बात उत्तरप्रदेश कैबिनेट में मंत्री आजम खान ने कही। मंत्री आजम खान मेधावी विद्यार्थियों के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभाओं को पुरस्कृत भी किया।

ऐसे में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास इसे लेकर किसी तरह का मसला नहीं है। ऐसे में भाजपा कैराना के मामले पर ध्यान दे रही है। आजम खान ने कहा कि जो भी आतंकी घटना में लिप्त हो उसे कड़ी सजा दी जाए। देश के साथ गद्दारी करने वाले को कड़ी सजा दी जाना चाहिए।

फिर वह किसी भी कम्युनिटी का क्यों न हो। आजम ने कहा कि प्रदेश में फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य में बड़े पैमाने पर विकास किया है। समारोह में सपा जिला अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, प्रेमवीर यादव, बुलंद शहर के सपा प्रत्याशी मुस्तकीम अल्वी, राहुल यादव, अंकित शर्मा, माजिद गाजी, अनबर हुसैन, रफीक फड्डा आदि मौजूद थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -