इस वजह से फ्री में प्रेग्नेंट महिला को अपने आॅटों में बिठाता है ये शख्स!
इस वजह से फ्री में प्रेग्नेंट महिला को अपने आॅटों में बिठाता है ये शख्स!
Share:

एक प्रेग्नेंट महिला को कहीं भी जाना हो, तो उसे बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई लोग उसकी मदद करते हैं। कर्नाटक में एक ऐसा आॅटोवाला है, जो अपने आॅटो में प्रेग्नेंट महिलाओं को एक खास वजह से फ्री में बिठाता है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर वह वजह क्या है, तो यह आॅटो ड्राइवर किसी लालच में नहीं बल्कि उन महिलाओं की मदद करने के लिए ऐसा करता है। इस आॅटो ड्राइवर का नाम मुनेस मानगुली है। 

एक व्यक्ति ने ट्विटर पर इस आॅटो ड्राइवर की कहानी बताई है। इस व्यक्ति को मुनेस ने बताया कि 1992 में सिर्फ सही समय पर गाड़ी न मिलने की वजह से उसके सामने एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। उस दिन से उसने इनकी मदद का संकल्प लिया, जिसे वह आज बखूबी निभा हैं। मुनेस ने बताया कि लोगों के पास उनका नंबर है और वह मदद के लिए उन्हें फोन करते हैं। मुनेस ने अपने आॅटो पर साफ लिख रखा है कि वह किनको फ्री में यात्रा कराते हैं। वे 2015 से लोगों को फ्री में यात्रा कराते हैं। वे अब तक 2000 से ज्यादा लोगों को फ्री में गंतव्य तक छोड़ चुके हैं। 

 

मुनेस बीए पास हैं और वह पिछले 11 सालों से आॅटो चला रहे हैं। हालांकि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वह अपना एक आॅटो खरीद सकें, इसलिए वह किराये पर आॅटो चलाते हैं। मुनेस रोज आॅटो मालिक को 250  रुपये किराया भी देते हैं, लेकिन अपने परमार्थ के कार्य को वह बिना किसी रुकावट के जारी रखे हुए हैं। 

भगवान से बात करने के लिए भक्‍त ने चढ़ा दिया आईफोन 6S

आखिर क्यों होते है ज्यादातर हवाई जहाज के रंग सफेद

क्या आपको पता है कि आखिर क्यों पहनते है मुस्लिम लोग टोपी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -