61 साल की उम्र में ये शख्स करने जा रहा है 88वीं बार शादी
61 साल की उम्र में ये शख्स करने जा रहा है 88वीं बार शादी
Share:

इंडोनेशिया से एक चौंका देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ 61 वर्षीय एक शख्स 88वीं बार शादी करने जा रहा है। इससे पहले वो 87 शादियां कर चुका है। शख्स की नई दुल्हन उसकी पूर्व पत्नी ही है, जिससे उसने 86वीं शादी की थी। ये शादी सिर्फ एक महीने ही चली थी।

आपको बता दें कि कान (Kaan) के नाम से पहचाना जाने वाला ये व्यक्ति इंडोनेशिया के Majalengka का रहने वाला है। इतनी शादी करने वाले Kaan पेशे से किसान हैं। हाल ही में Kaan ने खुलासा किया है कि उन्होंने 14 वर्ष की उम्र में शादी करना आरम्भ कर दिया था तथा उनकी पहली पत्नी उनसे दो साल बड़ी थी। मगर तब Kaan के खराब बर्ताव की वजह से पत्नी ने शादी के दो वर्ष पश्चात् ही उनसे तलाक ले लिया था। हालांकि, तलाक को लेकर Kaan ने और कुछ भी बताने से मना कर दिया। 

रिपोर्ट के मुताबिक Kaan ने कहा- इसके बाद मैंने महिलाओं को आकर्षित करने के लिए आध्यात्म का रुख किया। मगर मैं ऐसा काम नहीं करना चाहता जो महिलाओं के लिए अच्छा ना हो। मैं उनकी भावनाओं के साथ खेलना भी नहीं चाहता। कुछ भी अनैतिक करने की जगह, मैं उनसे शादी करना बेहतर समझता हूं। अपनी पूर्व पत्नी से अलग होने के पश्चात् फिर से उसी से शादी रचाने को लेकर Kaan बोलते हैं- हालांकि, हमें अलग हुए बहुत वक़्त हो गया है, मगर हमारे बीच प्यार अभी भी मजबूत है। होने वाले दूल्हे Kaan ने दावा किया कि उनकी पूर्व पत्नी अभी भी उनसे प्यार करती है। इतनी बार शादी करने वाले Kaan को लोग 'प्लेबॉय किंग' के नाम से भी जानते हैं। उनका कहना है कि यदि कोई महिला उनके पास दोबारा आना चाहती है तो वे उसे इंकार नहीं करते। 

सीसीटीवी कैमरे में दिखा सुसाइड का मंजर, पड़ोसियों के पहुंचने तक हो चुकी थी मौत

दिल्ली में लगातार 'जहरीली' हो रही हवा, नोएडा में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा AQI

MLA राजकुमार आनंद बने केजरीवाल कैबिनेट में मंत्री, लेंगे राजेंद्र पाल गौतम की जगह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -