'मोदी है तो मुमकिन है...', उद्धव सरकार पर आया संकट तो बचाव में उतरे अशोक गहलोत
'मोदी है तो मुमकिन है...', उद्धव सरकार पर आया संकट तो बचाव में उतरे अशोक गहलोत
Share:

जयपुर: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर आए संकट पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि मोदी सरकार का महाराष्ट्र में सरकार गिराने की साजिश पूरे देश में उजागर हो गई है। कैसे किया गया ? कैसे सौदे हो रहे होंगे ? खरीद-फरोख्त हो रही होगी ? वो तो वो जाने और उनकी आत्मा जानें। 

अशोक गहलोत ने आगे कहा कि प्रत्येक राज्य की अलग-अलग परिस्थितियां होती है। मध्य प्रदेश में सरकार गिराने का जो कुकर्म किया था। राजस्थान में भी वही प्रयोग करने जा रहे थे, मगर वक़्त रहते हम समझ गए थे। अलर्ट हो गए। हम सरकार को बचाने में सफल हो गए। सीएम गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र में भी जो कुछ हुआ था, वो सबके सामने है। अचानक शपथ ग्रहण करवा दी गई साढ़े 6 बजे। शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस को बधाइयां भी मिलना शुरू हो गई थी। उन्होंने वापस ट्वीट किया कि मोदी है तो मुमकिन है।

सीएम गहलत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मतलब मोदी है तो मुमकिन सबकुछ है, देश के अंदर। जुर्म भी है, अन्याय भी है। अत्याचार भी है। सब कुछ संभव है। फडणवीस ने ये कहा था कि, मोदी है तो मुमकिन है। बाद में उन्हें मुंह की खानी पड़ी। इसके बाद से ही उनके दिल में टीस थी कि कब मौका मिले। कब हम ED का इस्तेमाल करें। डराएं-धमकाएं सीबीआई से। इनकम टैक्स से और वो ही देख रहे हैं आप।

'सत्ता के लिए कभी धोखा नहीं देंगे', सियासी भूचाल मचाने के बाद आया एकनाथ शिंदे का पहला बयान

राहुल के समर्थन और अग्निपथ के विरोध में सड़क पर लेटी अलका लाम्बा, मीडिया के सामने रोईं

जानिए कौन है एकनाथ शिंदे? जिन्होंने हिला दी उद्धव सरकार की कुर्सी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -