एक तीर से दो निशाने, BJP और AAP दोनों पर बरसी कांग्रेस
एक तीर से दो निशाने, BJP और AAP दोनों पर बरसी कांग्रेस
Share:

कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया गया है। जी दरअसल आज कांग्रेस ने गुजरात में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत भी कर दी गयी है। वहीं राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस अभियान की शुरूआत की। वहीं इस दौरान राहुल गांधी और सीएम अशोक गहलोत ने साबरमती रिवरफ्रंट पर कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। आपको बता दें कि कांग्रेस का काम बोलता है कि थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में राहुल गांधी और सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र और बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

वहीं इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात ड्रग्स का सेंटर बन चुका है। गुजरात मॉडल उद्योगपतियों का मॉडल है। इसी के साथ सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, 'पिछले सत्ताइस साल में बीजेपी ने अधूरे वादे किए हैं। गांधी के प्रदेश में नाममात्र की शराबबंदी है।' इस दौरान बीजेपी के साथ साथ सीएम अशोक गहलोत ने आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के विज्ञापन में महात्मा गांधी की फोटो गायब होने का फिक्र किया।

जी दरअसल इस दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि आप पार्टी ने तो अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को ही भुला दिया। जिस महात्मा गांधी के जन्मदिन पर पूरा विश्व अहिंसा दिवस मनाता है। उस महात्मा गांधी को आप पार्टी ने पोस्टर से ही गायब कर दिया। आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है बल्कि अब तक राहुल गांधी और अशोक गहलोत कई बार BJP से लेकर AAP तक को निशाने पर ले चुके हैं।

भाजपा विधायक नितेश राणे की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

सभी देशवासियों पर लागू होगा एक ही 'कानून' ! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से 3 हफ़्तों में माँगा जवाब

सपा नेता ने की नफरत फ़ैलाने की कोशिश, BJP लीडर की फोटो पर लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -