मांस विवाद में कूदे औवेसी, विक्रय से प्रतिबंध हटाने की मांग
मांस विवाद में कूदे औवेसी, विक्रय से प्रतिबंध हटाने की मांग
Share:

नई दिल्ली : जैन समाज के पर्यूषण पर्व को लेकर मुंबई में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसे लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है। एक ओर जहां कांग्रेस विरोध में जुटी हुई है वहीं एमआईएम ने भी अपना विरोध जताया है। यही नहीं शिवसेना द्वारा भी इस मसले पर अपना रूख दर्शाया गया है। अब इस मसले को गुजरात में गौमांस को लेकर चस्पा किए गए पोस्टर विवाद से जोड़ा जा रहा है। इस मामले में एमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा गुजरात में झूठ की फैक्ट्री चला रही है।

कुरान में ऐसा नहीं लिखा है। सरकार  झूठा प्रोपेगेंडा फैला रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निवेशकों और उद्योगपतियों से भेंट कर रहे हैं। आखिर महाराष्ट्र में मांस नहीं मिलेगा तो लोग क्या खाऐंगे। लोगों का घर किस तरह से चलेगा। आखिर निवेशकों को क्या संदेश पहुंचेगा।

मुंबई में इस तरह के प्रतिबंध को 2 दिन तक कर देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि मुंबई और मीरा-भायंदर क्षेत्र में पर्यूषण पर्व के चलते मांस की बिक्री पर पांच दिन का प्रतिबंध लगा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस तरह की मांगों को धार्मिक रंग दिया जा रहा है जिससे लोगों की भावनाऐं भड़क रही हैं। ऐसे में देश में विकट स्थिति सामने आने की संभावनाऐं हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -