मोदी जी, ज्वेलर्स को देंगे धोखा तो नहीं मिलेगा वोट का तोहफा
मोदी जी, ज्वेलर्स को देंगे धोखा तो नहीं मिलेगा वोट का तोहफा
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चांदी के अतिरिक्त अन्य आभूषणों पर उत्पाद शुल्क लगाए जाने के मसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा गया है। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यापारियों का समर्थन हासिल नहीं खोना चाहते है तो फिर वित्तमंत्री अरूण जेटली का पक्ष छोड़ दिया दे

उल्लेखनीय है कि उत्पाद शुल्क को 1 प्रतिशत बढ़ाने के चलते सराफा कारोबारी हड़ताल में हैं। उन्होंने उत्पाद शुल्क को वापस लिए जाने की मांग की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सराफा कारोबारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि काारोबारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी का जनाधार समाप्त हो रहा है।

उनके द्वारा यह भी कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के निर्णयों में अंतर नहीं है। केंद्र सरकार की नीतियों से ऐसा लगता है जैसे यह यूपीए जैसा ही है। पुरानी सरकार की नीतियों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कारोबारियों की पार्टी है। सीएम केजरीलवाल ने चेतावनी दी कि यदि ज्वेलर के साथ धोखा किया तो व्यापारी भाजपा का साथ छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि सांसद से मंत्री स्तर के नेता तक ज्वेलर्स के ही पक्ष में हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -