पंजाब चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल रोज ले रहे है दो घंटे की पंजाबी क्लास
पंजाब चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल रोज ले रहे है दो घंटे की पंजाबी क्लास
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे है। पहले उन्होने दिल्ली के सभी स्कूलों में पंजाबी लैंग्वेज के लिए टीचरों को नियुक्त किया और अब वो खुद पंजाबी सीख रहे है, ताकि वो सीधे-सीधे वोटरों से जुड़ सके।

पंजाब में सिर पर पगड़ी बांधकर रैली करने वाले केजरीवाल इस नए पैंतरे के तहत रोजाना दो घंटे की पंजाबी भाषा की क्लास लेते है। इतना ही नहीं वो गुरुमुखी लिखना व पढ़ना भी सीख रहे है। केजरीवाल ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि मैं गुरुमुखी सीख रहा हूं ताकि पंजाब के लोगों की नब्ज को सही से टटोल सकूं, उनकी संस्कृति और सामाजिक स्थिति को समझ सकूं।

उन्होने कहा कि सत्ता तो हम बिना भाषा जानें भी हासिल कर लेंगे, लेकिन तब हम लोगों से नहीं जुड़ पाएंगे। केजरीवाल ने बताया कि इसके लिए वो बीते दो माह से मेहनत कर रहे है, तब जाकर उनकी पकड़ इस बाषा पर मजबूत हुई है।

केजरीवाल इसके लिए हर वीक होने वाले टेस्ट में भी बैठते है। अपनी पकड़े को मजबूत करने के लिए केजरीवाल रोजाना पंजाबी अखबार भी पढ़ते है। दिल्ली के सीएम ने कहा कि वह पंजाब में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं। अगर हम सत्ता में आते हैं तो हमें इसका फायदा मिलेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -