भाजपा और कांग्रेस लूटते है 5-5 साल
भाजपा और कांग्रेस लूटते है 5-5 साल
Share:

भोपाल: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भोपाल में आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों को अपने निशाने पर लिया है. केजरीवाल ने जहा दोनों को भ्रष्टाचारी बताया है, वही उन्होंने कहा है कि दोनों ही पार्टियां मिली जुली हैं, ये मिलकर पांच-पांच साल लोगों को लूटती हैं. छोटा दशहरा मैदान में आयोजित इस 'परिवर्तन रैली' में महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और मजदूरों ने सीएम अरविंद केजरीवाल का सम्मान किया. 

उन्होंने मध्यप्रदेश कि वर्तमान भाजपा सरकार के साथ कांग्रेस पर सवाल खड़े किये है. जिसमे उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में दिनोदिन भ्रष्टाचार बढ़ रहा है. जिसका जिम्मेदार भाजपा और कांग्रेस है. इसके साथ ही केजरीवाल ने पीएम मोदी को भी आड़े हाथो लिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मकसद भ्रष्टाचार को खत्म करना नहीं था. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मोदीजी की नियत भी खराब है और निति भी. किसानों और गरीबों का लोन माफ नहीं किया जाता, लेकिन अमीरों का लोन माफ कर दिया जाता है.'

आपको बता दे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल तथा आम आदमी पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश में यह पहली बड़ी सभा थी. जिसमे अरविन्द केजरीवाल ने लोगो को संबोधित किया. इस अवसर पर मध्यप्रदेश में आप के संयोजक आलोक अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर भ्रष्टाचार और दंगा फैलाने का आरोप लगाया है. 

नोटबन्दी के लिए PM मोदी को यूपी की जनता...

केजरीवाल बोले-राहुल, तुम मोदी से क्यों मिले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -