नहीं है देश में असहिष्णुता
नहीं है देश में असहिष्णुता
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि भारत में भिन्न - भिन्न राजनीतिक दल के लोगों के बयान इस तरह होते हैं कि जो माहौल गर्मा सकते हैं मगर इस तरह की छिटपुट घटनाओं के अलावा देश में असहिष्णुता का माहौल नहीं है।

इस तरह की घटनाओं को असहिष्णुता के माहौल की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस तरह की घटनाऐं बहुत खराब होती हैं। जेटली ने देश में असहिष्णुता के मसले पर कहा कि यह मीडिया की उपज है।

उनका कहना था कि जमीनी स्तर पर विषय को लेकर उनकी समझ यह है कि आखिर ऐसी बहुत सारी बाते हो रही हैं जिनसे असहिष्णुता दिखाई देती है। वित्तमंत्री ने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में एक ही समय में कुछ घटनाऐं हो सकती हैं जिसे बहुत ही अनुचित और निंदनीय माना जा सकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -