अरुण का अरविंद को उसी की भाषा में जवाब...
अरुण का अरविंद को उसी की भाषा में जवाब...
Share:

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भारत के केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जमकर निशाना साधा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केजरीवाल के द्वारा जेटली की इज्जत पर सवाल उठाने के बाद अब केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी केजरीवाल की इज्जत पर सवाल उठाया है। अरुण जेटली ने कोर्ट में दोहराया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न कोई इज्जत है और न ही कोई कैरेक्टर।

मामला डीडीसीए में भ्रष्टाचार का है। इसमें अरुण जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध मानहानि का केस दर्ज कराया है। केजरीवाल ने जेटली पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि इस मामले को खारिज करने की मांग करते हुए दलील दी थी कि पिछले लोकसभा चुनाव में जेटली एक लाख से अधिक वोटों से हार गए थे।

इससे साबित होता है कि उनका कोई मान (इज्जत) ही नहीं है इसलिए मामला खारिज किया जाए। अदालत में जेटली ने केजरीवाल जैसी ही बात दोहराई। कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में केजरीवाल 3 लाख से अधिक वोटों से हार चुके हैं, इसलिए उनकी न कोई इज्जत है और ना कोई कैरेक्टर।   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -