किसी फिल्म से कम नहीं है चेतन भगत की जिंदगी, '2 स्टेट्स 'की तरह है लेखक की प्रेम कहानी
किसी फिल्म से कम नहीं है चेतन भगत की जिंदगी, '2 स्टेट्स 'की तरह है लेखक की प्रेम कहानी
Share:

मुंबई: देश के जाने माने लेखक चेतन भगत आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। चेतन भगत की नॉवेल लोग काफी पसंद करते हैं। खासकर युवा पीढ़ी चेतन भगत के नॉवेल की फैन हैं। लेखक होने के साथ ही चेतन एक मोटिवेशनल स्पीकर, कॉलमनिस्ट और स्क्रीनराइटर भी हैं। इसके अलावा वह एक फेमस टीवी पर्सनैलिटी भी बन चुके हैं। वहीं, चेतन, डांस रियालिटी शो ‘नज बलिए 7’ के जज रह चुके हैं। चेतन भगत का निजी जीवन भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने शुरू से अपने दिल की बात सुनी। चाहे पढ़ाई हो या नौकरी और शादी, चेतन भगत ने हमेशा अपने दिल की बात सुनकर निर्णय लिया। 

चेतन ने अपने परिवार के विरुद्ध जाकर अपनी प्रेमिका अनुषा से शादी की थी। चेतन भगत ने कई बेस्ट सेलर नॉवेल लिखी है। इसके बाद फिल्म ‘किक’ से उन्होंने स्क्रीन प्ले राइटिंग करने का निर्णय लिया। चेतन आज ही के दिन, 1974 को दिल्ली में हुआ था। चेतन के पिता सेना में थे और मां सरकारी नौकरी में। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सैन्य स्कूल से की है। उन्होंने IIT दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। IIM अहमदाबाद से उन्होंने MBA की पढ़ाई की है। चेतन और अनुषा की प्रेम कहानी अहमदाबाद के IIM कैंपस से परवान चढ़ी थी। चेतन पंजाबी और अनुषा तमिल परिवार से थी। चेतन के माता-पिता उनके रिश्ते के विरुद्ध थे। मगर चेतन ने अनुषा का साथ नहीं छोड़ा। चेतन और अनुषा ने फैसला लिया था कि, वह परिवार के आशीर्वाद से ही शादी करेंगे। दोनों ने काफी इंतजार किया और आखिर में उन्हें घरवालों की मंजूरी मिल गई।

IIM की पढ़ाई करने के बाद चेतन भगत ने करीब 11 वर्षों तक इन्वेस्टमेंट बैंकर की जॉब की। वो हांगकांग के Goldman Sachs और फिर Deutsche Bank में थे। इसके बाद वर्ष 2009 में चेतन भगत मुंबई में बस गए। चेतन की पत्नी अनुषा भी बैंक में नौकरी करती हैं। चेतन भगत के लिए नौकरी छोड़कर राइटर बनाना बेहद कठिन था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआती 3 किताबें फाइव प्वाइंट सम वन, वन नाइट एट द कॉल सेंटर, 3 मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ, बैंक में जॉब करते हुए ही लिखी थीं। इसके बाद एक फ्रेंच जर्नलिस्ट ने उन्हें लिखने की सलाह दी। इसके बाद साल 2009 में मुंबई शिफ्ट होने के बाद चेतन ने नौकरी छोड़ फूलटाइम राइटिंग करने का निर्णय लिया। 

बता दें कि, चेतन भगत की 5 नॉवेल पर फिल्में भी बन चुकी हैं। वर्ष 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘हैल्लो’ चेतन भगत की नॉवेल ‘वन नाइट एट कॉल सेंटर’ पर आधारित थी। वहीं, साल 2013 में आई फिल्म ‘काई पो छे’ चेतन भगत की नॉवेल ‘3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ पर बनी थी। चेतन भगत की नॉवेल ‘फाइव प्वाइंटसमवन’ पर वर्ष 2009 में ‘3 इडियट्स’ फिल्म बनी थी, जो सुपरहिट रही। इसके बाद साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘2 स्टेट्स’ चेतन भगत की नॉवेल ‘2 स्टेट्स’ पर आधारित थी। इसके साथ ही वर्ष 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ चेतन भगत की नॉवेल ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर बनी थी। 

अमित शाह बोले - जिस सफलता का विरोध न हो, उस सफलता का मज़ा नहीं रह जाता

बुजुर्ग साधू-संतों और पुजारियों की मदद के लिए आगे आई यूपी सरकार, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

'ये हम हैं, ये हमारी कार है...', बुलडोज़र के साथ अफसर ने डाला स्टेटस.., यूपी का मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -