मलाइका के बिना नहीं रह पा रहे अर्जुन कपूर, फैन के सामने किया खुलासा

मलाइका के बिना नहीं रह पा रहे अर्जुन कपूर, फैन के सामने किया खुलासा
Share:

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से साथ हैं। जी हाँ और इस कपल को अक्सर साथ में वेकेशन एन्जॉय करते हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए दोनों अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। हालाँकि मलाइका अरोड़ा इन दिनों तुर्की के ट्रिप पर हैं, ऐसे में अर्जुन उनके बिना नहीं रह पा रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस लगातार अपने तुर्की ट्रिप की नई-नई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। उन तस्वीरों में उन्हें अलग-अलग लोकेशन पर मस्ती करते देखा जा सकता है। हमेशा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ वेकेशन एन्जॉय करने वाली मलाइका अरोड़ा इस बार उन्हें अकेला छोड़कर अपने ट्रिप को एन्जॉय कर रही हैं। इसी के चलते अर्जुन उन्हें मिस कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने फैंस के साथ आस्क मी एनीथिंग सेशन किया था और इस दौरान एक्टर के एक फैन ने उनसे अपनी बात मलाइका तक पहुंचाने को कहा। इस पर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हार्ट इमोजी वाली तस्वीर शेयर की। आप देख सकते हैं इस फोटो में नीले रंग की टी-शर्ट और डेनिम पहने अर्जुन कपूर काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं इस फोटो में अर्जुन मोमोज खाते नजर आ रहे हैं और इसी के साथ उन्होंने फैन्स से कुछ और स्पाइसी सॉस के सुझाव मांगे। इसी पर एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए कहा कि 'उन्हें मलाइका अरोड़ा की बनाई चटनी खानी चाहिए।'

वहीं यूजर के इस जवाब पर अर्जुन कपूर ने भी फनी रिएक्शन दिया है। जी दरअसल यूजर के जवाब पर रिएक्ट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा- 'कृपया उनसे घर आने पर मेरे लिए चटनी बनाने को कहें। फिलहाल वह घूमने-फिरने और इंस्टाग्राम के लायक तस्वीरें लेने में व्यस्त हैं। शायद आपकी बातों का असर हो।' इसी के साथ अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट में मलाइका अरोड़ा को टैग भी किया है। वहीं अर्जुन के इस अंदाज को देख कई लोगों का कहना है वह मलाइका के बिना नहीं रह पा रहे।

पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी पर भड़के नसीरुद्दीन शाह, कहा - 'जल्द गिरजाघर के नीचे शिवलिंग खोजेंगे'

सोनम कपूर के जन्मदिन पर आनंद ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, सोते नजर आई अदाकारावेकेशन से सामने आईं विरूष्का की पहली तस्वीर, दोनों ने दिया रोमांटिक पोज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -