TOI के मैनेजिंग एडिटर का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
TOI के मैनेजिंग एडिटर का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
Share:

नई दिल्ली : भारत के सबसे पुराने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मैनेजिंग एडिटर अरिंदम सेन गुप्ता का गुरुवार की सुबह निधन हो गया है। सेन कैंसर से पीड़ित थे। सेन 1988 से 1990 तक टाइम्स ऑफ इंडिया में थे। इसके बाद उन्होने 1991 में एक बार फिर से टीओआई ज्वाइन किया।

निधन के बाद से ही पत्रकारों व नेताओं की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरु हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर सेन की मौत पर दुख प्रकट किया। मोदी ने लिखा कि वो एक कुशल संपादक थे। उन्होने अपनी पत्रकारिता से कई लोगों को प्रेरित किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर कहा कि टीओआई के मैनजिंग एडिटर सेन के निधन के संबंध में सुनकर बहुत दुख हुआ। वो एक महान पत्रकार थे, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। अपने लंबे करियर में सेन गुप्ता ने राष्ट्रीय राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और फिल्मों से लेकर संगीत तक हर विषय को अपनी लेखनी से कलमबद्ध किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -