दक्षिण सूडान में कार्गो विमान दुर्घटना, 40 की मौत की आशंका
दक्षिण सूडान में कार्गो विमान दुर्घटना, 40 की मौत की आशंका
Share:

जुबा : मिस्त्र में विमान दुर्घटना की खबर कुछ दिन पूर्व ही आई थी कि अब दक्षिण सूडान में एक विमान के क्रैश होने की बातें सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। इस मामले में यह कहा जा रहा है कि राजधानी जुबा में हुई दुर्घटना में प्लेन में सवार हुए करीब 40 लोगों के मारे जाने की जानकारी प्रारंभिक तौर पर सामने आई है हालांकि मृतकों के शवों को अभी बरामद करना शेष है। यह बात भी सामने आई है कि विमान दुर्घटना में दो यात्री ही जीवित बचे हैं। विमान में सवार यात्रियों की संख्या और हादसे के कारणों का पता भी नहीं चल पाया है। 

मिली जानकारी के अनुसार जुबा एयरपोर्ट के समीप यह विमान पहुंचा ही था कि व्हाईट नदी के समीप विमान खराब हो गया। विमान में खराबी आने के चलते यह क्रेश हो गया और विमान का मलबा नदी और इसके आसपास फैल गया। विमान दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि हादसे में अधिकांश यात्री मर गए केवल दो यात्रियों के जीवित होने की ही जानकारी सामने आई है। विमान दुर्घटना की जानकारी लगते ही राहत दल विमान की टोह लेने घटनास्थल की ओर रवाना हो गया।

स्थानीय पुलिस द्वारा यह बात भी सामने आई है कि केवल दो लोग ही जीवित बचे हैं। जिसमें एक बच्चा शेष है। साउथ सूडान ट्रिब्यून के माध्यम से जो जानकारी सामने आई है उसमें यह बताया गया है कि यह एक कार्गो विमान था। इसमें करीब 7 यात्री सवार थे जिसमें 5 रूसी क्रू सदस्य थे।

हालांकि सूडान में इस हादसे में 40 लोगों के मरने की बात भी सामने आई है इसलिए विमान में सवार यात्रियों और मृतको व घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है। विमान हादसा होने के बाद इसका फ्लाईट रिकाॅर्डर और ब्लैक बाॅक्स तलाशा जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -