पत्नी से थी इतनी नफरत की टॉयलेट में बहा दीं उसकी अस्थियां
पत्नी से थी इतनी नफरत की टॉयलेट में बहा दीं उसकी अस्थियां
Share:

टोक्यो : नफरत कितनी हद तक की जा सकती है इसका एक उदाहरण सामने आया है। जापान में एक व्यक्ति अपनी पत्नी से इतनी नफरत करता था कि उसके मरने के बाद भी वह उससे नफरत करता रहा। और उसने उसकी अस्थियां टॉयलेट में बहा दीं। पुलिस अधिकारी उस समय अचंभे में आ गये, जब उन्होंने एक सुपरमार्केट के टॉयलेट से मानव हडि्डयां जैसे ठोड़ी (चिन) आदि बरामद किए। पुलिस ने बताया कि एक 68 वर्षीय व्यक्ति अपनी पत्नी से नफरत करता था। इसलिए उसने उसकी अस्थियों को टॉयलेट में बहा दिया।

नाम न छापने की शर्त पर आरोपी ने बताया कि बीते महीने ही उसने पत्नी का अंतिम संस्कार किया था। 64 साल की उम्र में उसकी बीमारी के चलते मोत हो गई थी। उसने बताया कि वह अपनी शादी से खुश नहीं था और समय के साथ साथ पत्नी के लिए नफरत बढ़ती जा रही थी। व्यक्ति ने बताया कि पत्नी की मौत से पहले तक उसका जीवन नर्क बना चुका था। अब पुलिस जांचकर्ता इस बात पर बहस कर रहे हैं कि व्यक्ति के खिलाफ मानव अंगों को लापरवाही से फेंकने के आरोप में मामला चलाया जाए या नहीं। हालांकि जापान में कुछ निश्चित जगहों पर ही अस्थियों को विसर्जित करने कि अनुमति दी गई है।

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -